फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल में चल रहा ‘रहस्यमय कैंप’, आती हैं ‘यस सर, नो सर’ की आवाजें

Wed, 19 Jul 2017 12:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
mysterious training camp going on in jungle
डेमो पिक

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सलीम खान के जिले में कोई ‘रहस्यमय ट्रेनिंग कैंप’ चला रहा है। ऐसा यहां के गांववालों का कहना है कि शहर की आबादी से बाहर तीन साल से संचालित संदिग्ध प्रशिक्षण कैंपों का रहस्य छंट नहीं रहा है। यहां गैर प्रांत के युवाओं को  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण किस तरह का है, इस बारे में कोई नहीं जानता है। प्रशासन के पास भी कोई ठोस जवाब नहीं है। इन कैंपों में दूर से सिर्फ यस सर, नो सर की आवाजेें गूंजती हैं। सैकड़ों की तादाद में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को पुलिस प्रशासन व खुफिया इकाई दोनों पूरी तरह नजर अंदाज कर रही हैं। 


 

mysterious training camp going on in jungle
डेमो पिक

फतेहपुर शहर में तीन साल से आबादी के बाहर स्थान बदल-बदलकर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें श्रीनगर, बंगाल, असम, गुजरात, बिहार  से लेकर महाराष्ट्र तक के युवा शामिल हैं।वर्तमान समय में नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे और आबूनगर में किला के पास प्रतिदिन सुबह पांच बजे से सात बजे के बीच यह कैंप चल रहे हैं। इन कैंपों में एक भी स्थानीय युवा शामिल नहीं है।

mysterious training camp going on in jungle
डेमो पिक

कैंप के पास पहुंचने पर प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी दोनों चुप्पी साध लेते हैं। दूर से यस सर, नो सर की आवाजों के अलावा कुछ भी सुनाई नहीं देता है।  प्रशिक्षण लेने वाले किराये पर कमरे लेकर आसपास ही रहते हैं। यह पूछने पर व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने की बात बताते हैं। व्यवसाय के बारे में जानकारी नहीं देते हैं। दूसरी ओर एसपी कवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अभी उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई कैंप चलता है, तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious training camp going on in jungle
डेमो पिक

शिक्षण संस्था की कार्यशैली संदिग्ध 

फतेहपुर हंसवा पुलिस चौकी के पास जंगल में संचालित एक शिक्षण संस्था की कार्यशैली भी संदिग्ध बताई जा रही है।  प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यहां पर देर रात गैर प्रांतों की लग्जरी कारें खड़ी रहती हैं।  यह भोर से पहले गायब हो जाती हैं। यह शिक्षण संस्था क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed