फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौकीनों को महंगा लगेगा ‘सिगरेट का धुआं’, ये है असली वजह

Wed, 19 Jul 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
Cigarette prices will increase due to GST
डेमो पिक
जीएसटी और सेस ध्रूमपान के शौक को महंगा करेगा। सिगरेट के दाम एक से दो रुपये तक बढ़ जाएंगे। टैक्स का निर्धारण सिगरेट की लंबाई पर होगा। 64 एमएम की लंबी सिगरेट 1490 के स्थान पर अब 2000 रुपये प्रति सैकड़ा मिलेगी। 510 रुपये महंगी होगी। एक से लेकर दो रुपये तक प्रति सिगरेट के दाम बढे़ंगे। धुआं उड़ाने के शौकीन हर महीने केवल बांदा शहर में साढे़ 3 लाख रुपये की सिगरेट पी जाते हैं। 

 
Cigarette prices will increase due to GST
डेमो पिक
जीएसटी और सेस कर 485 से बढ़ाकर 792 रुपये (प्रति हजार) किए जाने से सिगरेट के दाम बढ़ जाएंगे। सिगरेट की लंबाई से सेस कर तय किया गया है। जिले के प्रमुख सिगरेट व्यवसायी गौरव शिवहरे और आरएस जैन ने बताया कि 64 एमएम वाली सिगरेट पर एक रुपये और इससे लंबी व 70 एमएम सिगरेट में दो रुपये की वृद्धि हो जाएगी। हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट न होने से पुराने दर पर ही फुटकर व्यापारियों को सिगरेट दी जा रही है। बताया कि पहले एक्साइज ड्यूटी लगती थी। अब इसकी जगह सेस लगा दिया। इससे 64 एमएम सिगरेट 1490 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गई। 65 एमएम सिगरेट 2075 रुपये प्रति सैकड़ा में बिकेगी। व्यापारियों के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि नया टैक्स कंपनी देगी या व्यापारी? 
 
Cigarette prices will increase due to GST
डेमो पिक
फुटकर व्यापारियों ने बढ़ा दिए दाम 
बांदा में फुटकर व्यापारियों ने सिगरेट शौकीनों को ठगना शुरू कर दिया। मंगलवार को सिगरेट महंगी होने की खबर प्रकाशित होते ही सिगरेट के भाव बढ़ा दिए गए। 5 रुपये वाली 6 रुपये में और 10 रुपये वाली सिगरेट 12 रुपये में बिकने लगी। 13 रुपये की सिगरेट का भाव 15 रुपये कर दिया गया। जबकि अभी पुरानी दरों का माल ही दुकानों में भरा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cigarette prices will increase due to GST
डेमो पिक
नए कर से प्रति सिगरेट की कीमत (रुपये में)
सिगरेट         पहले     अब
--------        -------    -------
कैप्स्टन         6         7
मूवमेंट         5         6
गोल्डफ्लैक     10         12
क्लासिक         13         15
किंग             13         15
विल्स         13         15
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed