{"_id":"598427334f1c1bf9248b4756","slug":"mysterious-hair-cutting-cases-in-hamirphur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने से दहशत, पुलिस बोली अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी कटने से दहशत, पुलिस बोली अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
चोटी काटने की दहशत राजस्थान, दिल्ली से लेकर अब यूपी तक आ पहुंची है। इसी बीच अफवाहों का बाजार थमने के नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला यूपी के हमीरपुर में सामने आया है....
विज्ञापन
Trending Videos
हमीरपुर में महिला की चोटी कट कर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
देर रात हमीरपुर में चोटी काटने कि दहशत ने रात भर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है। हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के निवासी रंजीत कुशवाहा पत्नी बंसती (48) बीती रात अपनी बिटीया विनिता के साथ घर के भीतर एक कमरे में सो रही थी। सवेरे जब उनकी आंख खुली तो बसंती ने देखा उनकी चोटी कटकर नीचे गिरी हुई थी। यह देखकर महिला कि चीख निकल गई।
कुछ ही देर बाद गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। इस ताजा मामले की सभी जगह चर्चा होने लगी। महिला के कटे बाल देखने के लिए आस-पास के गांवो के लोगों की भीड़ लग गई।
कुछ ही देर बाद गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। इस ताजा मामले की सभी जगह चर्चा होने लगी। महिला के कटे बाल देखने के लिए आस-पास के गांवो के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुऐ जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है, जल्द ही इन घटनाओं को काबू किया जाएगा और दोषी को सख्त से सख्त सजा दि जाएगी। चोटी कटकर गिरने के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अफवाहों का बजार भी गर्म है।
ऐसे में पुलिस ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अवश्य करें। अब यूपी के डीजीपी ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है कि अफवाह फैलाने वाले जेल भेजे जाएंगे. ट्वीट करके बाकायदा अडवायजरी जारी की गई है ।
चोटी कटने की घटना की अफ़वाहों पर ध्यान न दिए जाने के सम्बन्ध में ADG (L&O) उoप्रo का वक्तव्य- https://t.co/6bbANKmYR7 #uppolice pic.twitter.com/Zvuny4avp9
— UP POLICE (@Uppolice) August 3, 2017