फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Must distribute loans to three young entrepreneurs daily

Kanpur News: रोजाना तीन युवा उद्यमियों को ऋण अवश्य वितरित करें

Fri, 14 Feb 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Must distribute loans to three young entrepreneurs daily
कानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने गुरुवार को मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। योजना के तहत कम ऋण वितरण पर उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से नाराजगी जताई। पीएनबी और एसबीआई की ओर से सबसे ज्यादा लापरवाही बरतने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक दिन कम से कम तीन युवा उद्यमियों को ऋण अवश्य वितरित करें, जिससे योजना की प्रगति में सुधार हो। मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में हुई बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने किया। मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिलों के उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक व बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से योजना की प्रगति जानी।
विज्ञापन

बैंकों में प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष ऋण वितरण न करने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि 100 प्रतिशत ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की प्रगति सबसे खराब मिलने पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकर्स से कहा कि 18 फरवरी को फिर समीक्षा होगी। इस दौरान स्वीकृत व ऋण वितरित होने वाले आवेदनों का अंतर शून्य कर लें। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक संख्या में युवाओं के आवेदन कराएं। उन्हें ऋण वितरण में कोताही नहीं बरतें। आवेदन पत्रों को जबरन निरस्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed