{"_id":"5e52c7b78ebc3ef3a47e6601","slug":"muslims-performing-in-shaheen-bagh-are-marketing-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहे मुसलमान भाजपा की कर रहे मार्केटिंग: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहे मुसलमान भाजपा की कर रहे मार्केटिंग: प्रवीण तोगड़िया
Mon, 24 Feb 2020 03:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Feb 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। तोगड़िया ने कहा कि शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जानबूझकर कराया जा रहा है। शाहीनबाग में सीएए, एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे मुसलमान भाजपा की मार्केटिंग कर रहे हैं।
वह किदवई नगर के आनंदपुरी में आयोजित संगठन की राष्ट्रीय महिला परिषद संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में आठ लाख लोगों के पटेल आंदोलन को पुलिस खत्म करा सकती है, तो शाहीन बाग तो कुछ नहीं है। 450 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तो शुरू हो गई लेकिन देश से रामराज्य गायब है।

देश में गरीबी बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसान कर्ज से दबे हैं और महिलाएं असुरक्षित हैं। बताया कि उनका संगठन इन्हीं सब कमियों को दूर करने के लिए काम कर रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद का गठन किया गया है।
बताया कि कानपुर से परिषद की तरफ से एक मुट्ठी अनाज अभियान शुरू किया गया है। यहां के पांच हजार परिवारों से एक-एक मुट्ठी अनाज लेकर उसे गरीबों में बांटा जाएगा। यह पूरे देश में चलेगा। इस अवसर पर रामजी, राजनारायण सिंह, अरविंद सिंह, उमाशंकर, आशा गुप्ता, उमा खंडेलवाल, ऊषा गुप्ता आदि रहीं।