फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   muslim couple marriage with hindu rituals

मुस्लिम जोड़े ने वैदिक मंत्रों के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की शादी तो हर जुबां ने कहा सदा सुहागन रहो

Sat, 29 Jun 2019 01:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
muslim couple marriage with hindu rituals
मुस्लिम जोड़े ने हिन्दू रीति रिवाज से रचा विवाह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिधनू के कठेरुआ गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम जोड़े ने निकाह न कर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का। इसमें इस मुस्लिम जोड़े ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति-रिवाज से शादी की तो वहां मौजूद हर शख्स की जुबां से सदा सुहागन रहो का आर्शीवाद मिला। 
विज्ञापन


हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर इस मुस्लिम जोड़े ने धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की, जबकि यहां पर 112 जोड़ों की शादियां हुईं। इसमें आए सात मुस्लिम जोड़ों में छह जोड़ों का निकाह बाकायदा काजी साहब ने कराया, लेकिन एक जोड़ा पूरे समारोह में आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


 

muslim couple marriage with hindu rituals
112 जोड़ों एक दूजे के हो गए - फोटो : अमर उजाला
बिधनू के कुल्हौली मझावन गांव के पुत्तन खां ने अपनी 20 साल की बेटी जूली की शादी घाटमपुर के नौरंगा पतारा के रहने वाले सम्मू खां के 22 साल के बेटे नौशाद से तय की थी, जब कठेरुआ स्थित एक गेस्टहाउस में जोड़ियां बन रही थीं, तो इस मुस्लिम जोड़े ने सभी को अचंभित कर दिया। दोनों का निकाह नहीं बल्कि विवाह हुआ।

लाल पगड़ी बांधकर दूल्हा बने नौशाद ने लाल साड़ी में सजी जूली की मांग में सिंदूर भरकर अग्नि के सात फेरे लिए और एक-दूजे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। नवदंपत्ति ने बताया कि विवाह स्थल पर आने के बाद उनकी इच्छा हिंदू रीति रिवाज से शादी करने की हुई। यह बात उन्होंने परिजनों से बताई तो दोनों पक्ष के अभिभावकों ने मियां-बीवी की खुशी के लिए मंजूरी दे दी। मुस्लिम नवदंपति के भीतर हिंदू धर्म के प्रति आदर और सम्मान देखकर विवाह स्थल में मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed