फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murli manohar joshi and shivpal meet with martyr ayush parents

शहीद कैप्टन आयुष के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद जोशी और शिवपाल  

Thu, 18 May 2017 01:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
murli manohar joshi and shivpal meet with martyr ayush parents
शहीद के पिता से बातचीत करते जोशी और शिवपाल
कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को कुपवाड़ा शहीद कैप्टन आयुष के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। हालांकि दोनों एक घंटे के अंतराल पर शहीद के जाजमऊ स्थित आवास पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

 

सांसद जोशी ने जाजमऊ में डिफेंस कालोनी स्थित शहीद आयुष यादव के घर के पास शहीद के नाम पर गेट बनवाने की बात कही है। इसके अलावा एक पार्क विकसित कराकर शहीद की प्रतिमा भी लगवाने की बात कही है। इसके लिए सांसद ने नगर निगम को पत्र भी लिखा है। सांसद बुधवार दोपहर को शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर के उल्लंघन के मीडिया के सवाल पर कहा कि सेना को मौका देकर उसका उत्साह बढ़ाना चाहिए। किसी भी कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार और सेना पूरी तरह सक्षम है।

विज्ञापन


शहीद के पिता ने मांगा कानपुर ट्रांसफर
शहीद के पिता अरुणकांत यादव ने सांसद जोशी से कानपुर ट्रांसफर कराए जाने की मांग की है। इस पर डॉॅ. जोशी ने उनका सर्विस नंबर नोट कराया। कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। बता दें अरुणकांत चित्रकूट में एसआई पद पर तैनात हैं। इस दौरान बीजेपी के उत्तरी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, गोलू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद के घर आए हैं, यहां राजनीतिक बातें नहीं

सांसद के पहुंचने से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शहीद के घर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। शहीद के पिता ने उनसे मांग की कि उनके बेटे के नाम पर घर के पास स्मारक बने या पास के पार्क में प्रतिमा लगे। प्रदेश सरकार के कामकाज पर मीडिया ने उनकी राय जाननी चाही तो बोले छह महीने कुछ नहीं बोलेंगे। नए मोर्चे के सवाल पर कहा कि वे शहीद के घर आए हैं, यहां राजनीतिक बातें नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed