फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव में मासूम की हत्या: सरसों के खेत में मिला था शव, पहले बेरहमी से पीटा...फिर गला दबाया, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 02 Feb 2023 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Feb 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Murder of innocent in Unnao, Dead body was found in mustard field, first brutally beaten then strangulated
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी के कुशालपुरवा गांव में घर के बाहर खेल रही अनूसूचित जाति की मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मिला। आईजी तरुण गाबा और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। थाना क्षेत्र के गांव कुशालपुरवा निवासी संगीत पासवान की साढ़े चार साल की बेटी सिम्मी मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। देर शाम पिता संगीत ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्ची का शव घर से तीन सौ मीटर दूर पड़ोसी गांव महामाइन खेड़ा निवासी राजेंद्र के खेत में मिला। सीओ माया राय और बांगरमऊ सीओ पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए तीन थानों की फोर्स गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Murder of innocent in Unnao, Dead body was found in mustard field, first brutally beaten then strangulated
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
डॉ. महिला अस्पताल की डॉ. संजू अग्रवाल, बच्चों के डॉ. बृज कुमार और मोहान पीएचसी के डॉ. शोएब निसार ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें गला दबाने के साथ पांच चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजन मौजूद रहे।

Murder of innocent in Unnao, Dead body was found in mustard field, first brutally beaten then strangulated
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

शक पर गांव के युवक को उठाया
मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पिता के मुताबिक, युवक से उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन उसने करीब 12 साल पहले भी एक बच्ची को अगवा किया था। बाद में वह मिल गई थी। उसने एक बकरी के साथ भी गलत हरकत की थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of innocent in Unnao, Dead body was found in mustard field, first brutally beaten then strangulated
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

इकलौती बेटी की मौत से बेहाल परिजन
सिम्मी माता-पिता की इकलौती संतान थी। इकलौती बेटी की मौत से परिजन बेहाल हैं। पिता का कहना है कि जिसने भी घटना को अंजाम दिया उसे कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। मृतका का पिता मुरादाबाद जिले के संबल में मजदूरी करता है। पांच दिन पहले ही बेटी के बुलाने पर वह घर आया था।

विज्ञापन
Murder of innocent in Unnao, Dead body was found in mustard field, first brutally beaten then strangulated
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

बाजार गए थे  माता-पिता
मंगलवार को घटना से पहले पति पत्नी दोनों फतेहपुर चौरासी बाजार गए थे। संगीत को बकरी खरीदने के लिए बैंक से पांच हजार रुपये निकालने थे। पत्नी ईशा को भी खरीदारी करनी थी। लेकिन पत्नी दोपहर 2:30 बजे ही घर आ गई थी। जबकि पति बाद में आया था। दोनों के घर पहुंचे के समय में करीब एक घंटे का अंतर क्यों रहा पुलिस इस बिंदु पर गहना से पड़ताल कर रही है। इसमें सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed