फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पिया गया 'परदेस' तो 4 बच्चों की मां 2 लोगों से लगा बैठी दिल, फिर एक प्रेमी संग मिलकर किया दूसरे का कत्ल

Wed, 01 Feb 2023 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
woman along with her lover killed the young man in banda
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बांदा जिले में प्रेम प्रसंग में एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निशानदेही पर कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला के चार बच्चे दो बेटे व दो बेटियां हैं।



पुलिस के मुताबिक, गिरवां थानाक्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन उर्फ छोटे (18) पुत्र भइयन प्रजापति घर से करीब 100 मीटर की दूर पशुबाड़े में रविवार रात सोने गया था। सोमवार सुबह बड़ा भाई भैरमदीन मवेशियों को चारा देने पहुंचा तो अर्जुन का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। उसने ग्रामीणों के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, नरैनी कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

woman along with her lover killed the young man in banda
युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

भैरमदीन ने बताया कि रात में अर्जुन का फोन आया था। उसने बताया कि गांव की बिटोला यादव और मुन्ना पांडेय दरवाजा खोलने के लिए कह रहे हैं। मैंने उसे दरवाजा खोलने से मना कर दिया और कहा कि उनसे कह दो कि सुबह मिलने आएं। भैरमदीन का आरोप है कि मुन्ना और बिटोला ने ही अर्जुन की हत्या की है। पिता ने थाने में मुन्ना पांडेय और बिटोला यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

woman along with her lover killed the young man in banda
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, बिटोला का पति दिल्ली में पत्थर काटने का काम करता है। अर्जुन भी उसी के पास नौकरी करता था। बिटोला के गांव के ही मुन्ना से संबंध थे। इसी बीच अर्जुन से भी उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। वह जब भी गांव आता था, बिटोला उससे मिलती थी। मुन्ना को इस प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने बिटोला के साथ मिलकर अर्जुन को मार डाला। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman along with her lover killed the young man in banda
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से 15 दिन पहले आया था, 20 को थी शादी
दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। उसकी 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारी भी चल रहीं थी। पिता भइयन प्रजापति और बड़े भाई भैरमदीन ने बताया कि हत्यारोपी महिला बिटोला का पति लाला यादव भी दिल्ली में रहकर अर्जुन के साथ पत्थर कटाई का काम करता है।
विज्ञापन
woman along with her lover killed the young man in banda
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन की मजदूरी का 50 हजार रुपये लाला यादव लिए हैं। आरोप है कि लाला यादव की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के मुन्ना पांडेय से है। अर्जुन अक्सर दिल्ली से बिटोला के पति की ओर से भेजे गए सामान लेकर बिटोला के घर आता-जाता था। इससे अर्जुन की बिटोला से भी नजदीकी बढ़ गई थी। इसी खुन्नस के चलते मुन्ना पांडेय ने महिला के साथ मिलकर उसके भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed