{"_id":"6072b18f8ebc3ec4965b3880","slug":"murder-of-ex-soldier-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में कुल्हाड़ी से काटकर पूर्व सैनिक की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में कुल्हाड़ी से काटकर पूर्व सैनिक की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक
Sun, 11 Apr 2021 01:52 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के पाटन में भाभी से नजदीकियों के शक पर खुन्नस खाए युवक ने पूर्व सैनिक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम थरि मजरे खरही रामपुर निवासी सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक गिरजेश सिंह (55) करीब 15 वर्षों से अमौसी, लखनऊ स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। खेत की फसल कटवाने के लिए तीन दिन की छुट्टी लेकर गांव आए थे। रविवार सुबह लगभग आठ बजे वह गांव में कोटेदार ओमकार के दरवाजे कुछ लोगों के साथ बैठे थे।
सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया के मुताबिक गांव निवासी युवक रुद्र प्रताप उर्फ शुभम सिंह भी वहीं बैठा था। शुभम को इस बात का शक था कि पूर्व सैनिक की उसकी भाभी से नजदीकियां हैं। इससे वह उनसे खुन्नस मानता था। बातचीत के दौरान गिरजेश सिंह ने आदतन अपनी मूंछ पर ताव दे दिया।
विज्ञापन
शुभम को लगा कि गिरजेश मूंछ पर ताव देकर उस पर कटाक्ष कर रहे हैं। झल्लाया शुभम वहां से चला गया और कुछ देर बाद कुल्हाड़ी लेकर आया और पीछे से गिरजेश की गर्दन पर कई वार कर दिए। लहूलुहान हालत में गिरजेश को सुमेरपुर पीएचसी ले जाया गया।

यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में गिरजेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने भाभी से नजदीकियों के शक में पहले से खुन्नस मानने और रविवार को मूंछ पर दाव देकर कमेंट पास करने से नाराज होकर कुल्हाड़ी से कई वार करने की बात स्वीकार की है। मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर आरोपी रुद्रप्रताप पर हत्या व गांव के दीपक सिंह, हरिनाम सिंह, समरेंद्र सिंह व रामसिंह के खिलाफ हत्या के लिए षड्यंत्र रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
मृतक के चचेरे भाई ने हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़ा
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के चचेरे भाई शिव गोविंद व भतीजे सुशांत सिंह ने बताया कि मृतक गिरजेश के मौसेरे भाई धीरेंद्र सिंह प्रधान पद के दावेदार हैं। हत्यारोपी रुद्रप्रताप दूसरे दावेदार का समर्थन कर रहा था। चुनाव की खुन्नस में दावेदार ने रुद्र को भड़काकर पूर्व सैनिक की हत्या करा दी।
पूर्व सैनिक पर थी चार बेटियों की जिम्मेदारी
गिरजेश के परिवार में पत्नी उर्मिला सिंह के अलावा चार बेटियां कल्याणी, सर्वानी, कोमल व सोनाली हैं। पिता की मौत से बेटियों समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा है।