फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of Cousins, Uncle had taken possession of land worth crores, had told his fiancee that he could get mur

Murder of Cousins: ताऊ ने कब्जा रखी थी करोड़ों की जमीन, मंगेतर से कहा था- संपत्ति के लिए करवा सकते हैं हत्या

Thu, 21 Mar 2024 06:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Mar 2024 06:17 AM IST
सार

Kanpur News: सुनील की मंगेतर उर्वशी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक उसकी सुनील से फोन पर बात हुई थी। सुनील ने उसे बताया था कि उसकी करीब दो बीघे जमीन पर ताऊ ने कब्जा कर रखा है। इसे लेकर कई बार विवाद भी कर चुके थे।

विज्ञापन
Murder of Cousins, Uncle had taken possession of land worth crores, had told his fiancee that he could get mur
मौसेरे भाइयों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा के कसिगवां गांव में सुनील की हत्या उसकी करोड़ों की जमीन की वजह से हुई। जिस चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई, उसके पिता सुनील के हिस्से की करीब दो बीघा जमीन नहीं लौटा रहे थे। सुनील के मौसा प्रेम ने बताया कि यह जमीन रिंग रोड के लिए चिह्नित की जा चुकी है।

विज्ञापन

इस वजह से इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वहीं, मौसेरा भाई राज तो सिर्फ इसलिए मारा गया, क्योंकि वह वारदात के वक्त सुनील के साथ में था। हत्यारोपी यदि राज को छोड़ देते तो उनका राजफाश हो जाता इसी वजह से उसे भी मार दिया। प्रेम ने बताया कि सुनील के पिता हरिराम तीन भाइयों में बदलू, बाबूराम में सबसे छोटे थे।

विज्ञापन

तीनों के पास पैतृक 10.5 बीघे जमीन है। करीब 22 साल पहले हरिनाम की मौत के बाद दोनों भाइयों ने यह संपत्ति आपस में बांट ली थी। वहीं, सुनील की मां प्रेम अपने बेटे के साथ उरई चली गई थी। वहां उसने दूसरी शादी कर ली थी। करीब छह साल पहले मां की मौत के बाद सुनील अपनी संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए गांव लौट आया था।

बड़ा ताऊ बदलू कब्जे में ही रखा था जमीन
मझले ताऊ रामबाबू ने तो सुनील को उसके हिस्से की जमीन दे दी थी, लेकिन बड़ा ताऊ बदलू उसके हिस्से की जमीन अपने कब्जे में ही रखे था। इसके चलते सुनील से विवाद था। उन्होंने बताया कि बदलू के हिस्से में जो जमीन है, वह रिंग रोड के निर्माण में अधिग्रहण के लिए चिह्नित की जा चुकी है। इसकी वर्तमान कीमत करोड़ों में है।

विज्ञापन

मंगेतर से कहा था- संपत्ति के लिए ताऊ करवा सकते हैं हत्या
सुनील की मंगेतर उर्वशी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक उसकी सुनील से फोन पर बात हुई थी। सुनील ने उसे बताया था कि उसकी करीब दो बीघे जमीन पर ताऊ ने कब्जा कर रखा है। इसे लेकर कई बार विवाद भी कर चुके थे।

बाथरूम की तरफ ईंट गिरने की आवाज आई
उर्वशी के अनुसार सुनील ने संपत्ति के चक्कर में ताऊ पर हत्या करवाने का आशंका भी जताई थी। इसलिए सुनील उससे शादी के बाद किराये पर अलग कमरा लेकर रहने की बात बोल रहा था। बात करने के दौरान कमरे के पीछे बाथरूम की तरफ ईंट गिरने की आवाज आई, तो सुनील ने बिल्ली की आने से ईंट गिरने की आशंका जताते हुए बात टाल दी थी। फिर 11 बजे राज के आने की बात बताकर फोन काट दिया था।

घर में कोहराम, मंगेतर पहुंची गांव
सुनील की शादी 24 अप्रैल को झांसी के मोंठ निवासी उर्वशी उर्फ जया से तय थी। दोनों की मुलाकात उरई में हुई थी। दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। कार्ड बंटने के साथ ही गेस्ट हाउस से लेकर बैंडबाजा तक बुक हो चुका था। इधर सुनील की मौत की सूचना पर गांव पहुंची उर्वशी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

दो जली बाइकें, आपत्तिजनक सामग्री, शराब की खाली बोतलें बरामद
फोरेंसिक टीम की जांच में घर के बाहर बरामदे में दो जली (एक पूरी तरह से और एक आधी जली) हुई बाइकें मिली हैं। कमरे के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की खाली बोतलें, टेट्रा पैक, 3.5 किलोग्राम का सिलिंडर आदि बरामद हुआ है। वहीं, कमरे में पेट्रोल की भी दुर्गंध आ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जलकर मौत होने की पुष्टि हुई है। दोनों का विसरा सुरक्षित कर फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

पिता ने कर ली थी खुदकुशी
सुनील के पिता हरिनाम ने 22 साल पहले खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मां की छह साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। माता-पिता की मौत के बाद मौसी गौरा ही अनिल की देख-रेख कर रहीं थीं। अनिल अपने मझले चाचा बाबूराम के घर पर भी खाना पीना करता था। 24 अप्रैल को अनिल की शादी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed