{"_id":"58e7bbba4f1c1b4a3e5b9284","slug":"murder-of-brother-in-law-with-shovel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे में जीजा ने साले को फावड़ा से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में जीजा ने साले को फावड़ा से काटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:48 PM IST
सार
शव को ईंटों के चट्टे में छुपाकर भागा आरोपी, एएसपी ने की पूछताछ
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के सदर कोतवाली इलाके में गांव चिरूहली में राधा स्वामी ईंट भट्ठा है। यहां पर राजू मेंबर पुत्र पुरुषोत्तम निवासी हरचंदपुर, करौदा, जालौन कई सालों से मजदूरी का काम करता था। वह अपने साथ साले प्रह्लाद पुत्र महगू रैदास निवासी भेडी, जलालपुर, हमीरपुर को भी काम करने के लिए ले आया था। कुछ दिनों पहले राजू अपनी 11 वर्षीय पुत्री राखी और सात वर्षीय पुत्र आनंद को भी ले आया था। गुरुवार की देररात नशे की हालत में दोनों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर राजू ने साले प्रह्लाद (35) की फावड़ा से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भट्ठे पर बनी कोठरी के अंदर छिपा दिया। शव के चारों ओर ईंटों से चट्टा बना दिया। इसके बाद राजू भाग गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मजदूरों व ग्रामीणों से पूछताछ करते एएसपी पंकज व कोतवाल सुधाकर मिश्रा।
शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे राखी ने खाना बनाया। वह राजू और प्रह्लाद के न मिलने पर इन्हें तलाश करने लगी। जानकारी न मिलने पर वह परेशान हो गई। इसी बीच वह कोठरी के बाहर पड़े गद्दे को अंदर ले जाने लगी। उसमें खून लगा देख राखी ने भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों को जानकारी दी। उसने मजदूरों को कोठरी में ईंटों का चट्टा लगे होने के बारेे में भी बताया। मजदूरों ने कोठरी में लगे चट्टे को हटाया तो वहां प्रह्लाद का शव देखकर सन्न रह गए।
मजदूरों ने इसकी जानकारी भट्ठा मालिक व कोतवाली पुलिस को दी। इस पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। एएसपी पंकज ने मौके पर मिले मजदूरों व भट्ठा मालिक से पूछताछ की। मजदूरों ने बताया कि राजू शराब पीता था। शराब के नशे में दोनों के बीच गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद राजू ने प्रह्लाद को मौत के घाट उतार दिया।
कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने मौके से हत्या में प्रयुक्त खून से सना फावड़ा, खून से सना गद्दा व कुछ ईंटें कब्जे में ले लीं। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्यारोपी फरार है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।