{"_id":"6301f653e392ce01991cf2ff","slug":"murder-of-bangle-seller-by-slitting-his-throat-with-an-axe-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में चुड़ी विक्रेता की हत्या: अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटा गला, एसपी ने खुलासे के लिए लगाई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में चुड़ी विक्रेता की हत्या: अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटा गला, एसपी ने खुलासे के लिए लगाई टीमें
Sun, 21 Aug 2022 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:44 PM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज में घर के बाहर सो रहे चूड़ी विक्रेता की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। दरअसल, रात दो बजे सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गदर्न काट हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, देर रात हुई निर्मम हत्या से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर ठकुरन गांव में निर्मम हत्या का यह पूरा मामला है। यहां के कैलाश (48) घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब दो बजे परिजनों को कैलाश के चीखने की आवाज सुनाई दी। चीख सुन जब परिजन बाहर आए, तो गर्दन कटे खून से लथपथ कैलाश जमीन पर पड़े तड़प रहे थे।
विज्ञापन
किसी ग्रामीण ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कैलाश की नब्ज चलती देख आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात हुई इस निर्मम हत्या की पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन