फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder case on unnao bjp mla kuldeep sengar

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के पिता की जेल में हुई थी मौत, सीबीआई दर्ज करेगी सभी के बयान

Mon, 08 Jul 2019 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
murder case on unnao bjp mla kuldeep sengar
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एवं किशोरी के परिजन

उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के पिता की हत्या के मामले में सीबीआई में दर्ज मुकदमे में बयान के लिए विवेचक ने किशोरी के अधिवक्ता को लखनऊ बुलाया है। इस मामले में पीड़िता व उसके परिवार की मदद करने वालों को भी सीबीआई ने बयान दर्ज कराने को कहा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि 3 अप्रैल 2018 को दिल्ली से पेशी पर आए किशोरी का पिता अपनी मां को दवा देने के लिए गांव गया था। तभी उसके साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घायल पिता के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। किशोरी, उसकी मां और चाचा ने विधायक के भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह व उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


 

किशोरी से दुष्कर्म और जेल मेें पिता की हत्या के मामले में कैद है विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

murder case on unnao bjp mla kuldeep sengar
कुलदीप सिंह सेंगर
न्यायिक अभिरक्षा में 9 अप्रैल 2018 को किशोरी के पिता की मौत हो गई थी। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने विधायक के भाई सहित अन्य लोगों पर किशोरी के पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसकी विवेचना कर रहे सीबीआई इंस्पेक्टर ने किशोरी के अधिवक्ता महेंद्र सिंह को बयान के लिए मंगलवार को लखनऊ बुलाया है।

वहीं न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद किशोरी के पिता के इलाज के लिए एक अधिवक्ता ने न्यायालय में अर्जी दी थी। अर्जी के बाद एसीजेएम कोर्ट ने जेल अधिकारियों को समुचित इलाज कराने का आदेश भी दिया था। यह अर्जी देने वाले वकील को भी सीबीआई ने बुलाया है। वहीं मंगलवार को वकीलों को सीबीआई ने तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed