फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder accused husband sent to jail, engineering students booked for disturbing peace

Kanpur News: हत्यारोपी पति गया जेल, इंजीनियरिंग छात्रों का शांतिभंग में चालान

Mon, 19 Jan 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Murder accused husband sent to jail, engineering students booked for disturbing peace
कानपुर। महाराजपुर के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में शुक्रवार देर रात पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति सचिन को पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। युवक ने देर रात घर लौटने पर पत्नी श्वेता को इंजीनियरिंग छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। वहीं, तीनों इंजीनियरिंग छात्रों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हत्या के बाद महाराजपुर थाने पहुंचकर सचिन ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए हत्या की बात स्वीकार की थी। उसने पुलिस को बताया था कि फतेहपुर के मोहनपुर गांव में घर के सामने रहने वाली श्वेता से तीन साल तक प्रेम संबंध रहे। इसके बाद उससे प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों बाद से वह रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में मलखान सिंह के मकान में पहली मंजिल पर किराये पर रहने लगा। शुक्रवार रात वह घर पहुंचा तो पत्नी को कमरे में दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसी के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता राजकुमार सिंह की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कमरे में जिन तीन इंजीनियरिंग छात्रों को लेकर विवाद हुआ था उनका भी शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed