{"_id":"61dc3b44ee47446dea1da28e","slug":"murang-businessman-murdered-report-on-11-friends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मौरंग व्यापारी की हुई थी हत्या, 11 दोस्तों पर नामजद रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मौरंग व्यापारी की हुई थी हत्या, 11 दोस्तों पर नामजद रिपोर्ट
Mon, 10 Jan 2022 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के चकेरी में शनिवार शाम दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले मौरंग व्यापारी अभय कुशवाहा (21) की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में सिर व चेहरे पर आधा दर्जन से अधिक घाव मिले हैं। वहीं चौकी प्रभारी हत्या को हादसा बताने में जुटे रहे।
पुलिस ने सोमवार को अभय के पिता की तहरीर पर बेटे के 11 दोस्तों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। कैंट निवासी अभय के पिता धीरेंद्र सिंह मौर्या कैंटोनमेंट कार्यालय में क्लर्क हैं। उनका आवास श्यामनगर में है। धीरेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे बेटा अभय अपने मित्र शिवम गौतम के साथ बाइक से सानित्य मिश्रा की जन्मदिन पार्टी मनाने की बात कहकर निकला था।
श्यामनगर में अभय, रोहिल राजपूत, श्रेयांश कटियार उर्फ अंकल, अमन भी मिले। इसके बाद सभी कार से कहीं निकल गए। शिवम अपनी बाइक से था। शनिवार रात करीब 11 बजे अभय से बात हुई तो उसने कुछ देर में आने की बात कही। रविवार सुबह उसका शव पीएसी मोड़ पुल पर पड़ा मिला। श्याम नगर चौकी प्रभारी मुरलीधर पांडेय ने सड़क हादसे में बेटे की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर डॉक्टर ने अभय का पोस्टमार्टम किया। इसमें उसके सिर व चेहरे पर आधा दर्जन से अधिक गहरे घाव मिले हैं। जानकारों के अनुसार ये घाव धारदार हथियार के हैं। उसके सिर व चेहरे की हड्डियां तक कट गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनेे के बाद पुलिस ने अभय के पिता को थाने बुलाया। उनकी तहरीर पर दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।