फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुरः नासूर बन गए जलभराव से अब मिलेगी निजात, स्टॉर्म वॉटर डिस्चार्ज कार्ययोजना का खाका हुआ तैयार

Sat, 27 Jul 2019 12:35 PM IST
शिखा पांडेय मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jul 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
municipal water discharge action plan in heavy rain in kanpur
नासूर बन गए जलभराव से अब मिलेगी निजात - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नगर निगम शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी कर रहा है। निगम अधिकारियों ने स्टॉर्म वॉटर डिस्चार्ज कार्ययोजना का खाका खींचना शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत वर्तमान नालों को अतिक्रमण से खाली कराने के साथ ही जरूरत के मुताबिक नए नाले बनाए जाएंगे।

 
municipal water discharge action plan in heavy rain in kanpur
नासूर बन गए जलभराव से अब मिलेगी निजात - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की आबादी बढ़ने के बावजूद बीते कई दशक से बरसाती पानी निकालने के लिए कोई नया नाला नहीं बना। रफाका, हलवाखाड़ा, सीओडी आदि पुराने नाले अतिक्रमण से संकरे होते जा रहे हैं। गंगा में गिरने वाले सीसामऊ, नवाबगंज, परमिया, ख्यौरा, म्योर मिल नाला, गुप्तार घाट, डबका नाला, शीतला बाजार नाला, छबीलेपुरवा नाला, बाजिदपुर नाला आदि टैप हो चुके हैं।
 
municipal water discharge action plan in heavy rain in kanpur
नासूर बन गए जलभराव से अब मिलेगी निजात - फोटो : अमर उजाला
बरसात में अतिरिक्त पानी की वजह से यह नाले बैकफ्लो होने लगते हैं। इससे वीआईपी रोड, खलासी लाइन, सिविल लाइंस, नवीन मार्केट, पीपीएन मार्केट, माल रोड, बजरिया, कंघी मोहाल जैसे मोहल्लों में भी घंटों जलभराव होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
municipal water discharge action plan in heavy rain in kanpur
नासूर बन गए जलभराव से अब मिलेगी निजात - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के अनुसार शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए स्टॉर्म वॉटर डिस्चार्ज योजना क्रियान्वित कराया जाना आवश्यक है। निगम के  मुख्य अभियंता कैलाश सिंह को योजना की रिपोर्ट जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
municipal water discharge action plan in heavy rain in kanpur
नासूर बन गए जलभराव से अब मिलेगी निजात - फोटो : अमर उजाला
ये है स्टॉर्म वॉटर डिस्चार्ज योजना
मुख्य अभियंता ने बताया कि 2008-09 में बनारस में तैनाती के दौरान उन्होंने 200 करोड़ लागत वाली स्टॉर्म वॉटर डिस्चार्ज योजना लागू की थी। जेएनएनयूआरएम के तहत अमल में गई इस योजना से लोगों को जलभराव से निजात मिली थी। इसके अंतर्गत शहर के क्षेत्रफल, बरसात में निकलने वाले पानी की मात्रा, मौजूदा नालों की संख्या, इनसे बरसाती पानी निकलने के समय, अड़चन आदि की गणना की जाएगी।

इसके बाद यह आकलन होगा कि बरसाती पानी को एक से दो घंटे में निकालने के लिए कितने और नालों की जरूरत है। साथ ही उनकी चौड़ाई और गहराई कितनी होनी चाहिए। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर मंजूरी ली जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed