फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal elections: Notification issued, Police also intensified preparations

नगर निकाय चुनाव: अधिसूचना जारी, ड्रोन-सीसीटीवी कैमरे से पूरी प्रक्रिया की होगी निगरानी

Mon, 10 Apr 2023 10:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 10:26 AM IST
सार

नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। प्रशासनिक गतिविधि भी तेज होने लगी है। आरक्षण जारी होने के बाद प्रयाशियों कि दावेदारी और तेज हो गई है।

विज्ञापन
Municipal elections: Notification issued, Police also intensified preparations
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निकाय के चुनाव कानपुर नगर में द्वितीय चरण में 11 मई को होना है। रविवार देर शाम सूचना जारी होने के साथ ही कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने चुनाव संबंध में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। निकाय चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने के साथ ही ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे से पूरी प्रक्रिया पर निगरानी करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया में अनुमानित संपूर्ण पुलिस बल का विवरण
निरीक्षक- 47
उपनिरीक्षक- 459
हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल- 1916
होमगार्ड- 1252

बूथ ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल का विवरण
उपनिरीक्षक- 410
मुख्य आरक्षी-1883
होगार्ड्स- 3668

जोन वार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र2022 में जमा शस्त्रों की संख्या
पूर्वी - 3285
पश्चिम - 3734
सेंट्रल - 3104
दक्षिण- 6458

नगर निकाय निर्वाचन- 2023 नामांकन स्थलों का नाम विवरण
1. नगर निगम कानपुर नगर नगर निगम भवन मोतीझील, स्वरूपनगर
2. नगर पंचायत बिठूर नगर निगम भवन मोतीझील, स्वरूपनगर
3. नगर पालिका परिषद बिल्हौर तहसील भवन, बिल्हौर
4. नगर पंचायत शिवराजपुर तहसील भवन, बिल्हौर
5. नगर पालिका परिषद घाटमपुर तहसील भवन, घाटमपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन-2023 में मतगणना स्थल का विवरण
1. नगर निगम कानपुर व नगर पंचायत बिठूर हनुमन्त बिहार, नवीन गल्ला मंडी समिति, नौबस्ता
2. नगर पालिका घाटमपुर, कैप्टन सुखवासी लाल इंटर काॅलेज, घाटमपुर
3. नगर पालिका बिल्हौर व नगर पंचायत शिवराजपुर, बिल्हौर बाबा रघुनन्दनदास इंटर कॉलेज, बिल्हौर
विज्ञापन

सियासी पारा हाई, अब टिकट की लड़ाई
नगर निकाय की अधिसूचना रविवार शाम को जैसे ही जारी हुई, सभी राजनीतिक दलों में हलचल मच गई। दावेदारों की भीड़ पार्टी कार्यालयों में जमा होने लगी, जो देर रात लगी रही। सभी दावेदार खुद को उपयुक्त प्रत्याशी बताते रहे। कई चौराहों पर भी राजनीतिक चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे ज्यादा सक्रियता भाजपा के नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में नजर आई।

इसी तरह कांग्रेस के पार्टी कार्यालय तिलक हाॅल, सपा और बसपा के नवीन मार्केट कार्यालयों में भी चुनाव जीतने की गणित को लेकर पदाधिकारियों के बीच समीकरण साधे गए। भाजपा में इस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रही कि इस बार मेयर प्रत्याशी के रूप में पार्टी किसके सिर पर ताज पहनाएगी। पार्टी कार्यालय में सुबह से लेकर शाम तक दावेदार अपना-अपना बायोडॉटा लेकर आते रहे। लेकिन जैसे ही अधिसूचना जारी हुई, फिर से चेहरा दिखाने वालों की होड़ सी लग गई। इतना ही नहीं जो किसी वजह से नहीं पहुंच पाए, उन्होंने अपने साथी कार्यकर्ताओं को फोन के जरिए कार्यालय में चल रही गतिविधियों की टोह ली।
इसी तरह समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सपा और प्रसपा में रहे पदाधिकारियों ने एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता का परिचय देकर यह साबित करने की कोशिश की कि पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद और प्रसपा के महानगर अध्यक्ष रहे आशीष चौबे ने एक दूसरे के गले मिलकर पुराने गिले शिकवे भी दूर किए। इसी तरह कांग्रेस के तीनों जिला इकाई अध्यक्षों की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर मजबूती से पार्टी के लिए काम करने का फिर से संदेश जारी किया। सभी की ओर से कार्यकर्ताओं को एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए जिलाध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों से कहा गया। पार्टी की ओर से इसे लेकर सोमवार को बैठक भी बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव: भाजपा से महापौर प्रत्याशी की दौड़ में डाॅक्टर, इंजीनियर, शिक्षिका भी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed