{"_id":"6ad72cb3d39789237d0bc8fb","slug":"kanpur-mentally-unstable-middle-aged-man-died-after-being-struck-by-an-unidentified-vehicle-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मानसिक विक्षिप्त अधेड़ की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मानसिक विक्षिप्त अधेड़ की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
Tue, 20 Oct 2026 02:26 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:26 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त 50 वर्षीय अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मध्य रात्रि में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है।
विज्ञापन
महाराजपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर से प्रयागराज मार्ग में एक 50 वर्षीय अधेड़ का क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़ा पाया गया। जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि में पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के पास हादसा हुआ। इसमें अज्ञात वाहन ने अधेड़ को चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा अधेड़ के शव को समेट कर शिनाख्त के प्रयास किए गए, जिस पर स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ 10 से 15 दिनों से यहां पर टहल रहा था। इसके मुंह में कैंसर जैसा घाव भी था।
विज्ञापन
Trending Videos
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
रात में पैदल हाईवे में जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे शव क्षत विक्षत हो गया है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही, मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ के शिनाख्त का प्रयास भी किया जा रहा है।