फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal Corporation, Jalkal collected a record Rs 840 crore

Kanpur News: नगर निगम, जलकल ने रिकाॅर्ड 840 करोड़ वसूले

Thu, 02 Apr 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation, Jalkal collected a record Rs 840 crore
कानपुर। नगर निगम और जलकल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 842 करोड़ रुपये की वसूली की है। यह अब तक की सर्वाधिक वसूली है। इस रिकॉर्ड वसूली से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 75 करोड़ रुपये अधिक वसूले। वहीं, जलकल विभाग ने भी 47 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली की। इस बार 28 फीसदी अधिक वसूली होने का दावा किया गया है। इस उपलब्धि से सीएम ग्रिड और मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत अनुदान मिलेगा। यह लगातार तीसरी बार होगा और शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। जलकल विभाग ने पानी के बिलों की शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखा था। वहीं, नगर निगम ने भी विभिन्न करों और शुल्कों की वसूली में सक्रियता दिखाई है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने जानकारी दी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम ने 507 करोड़ रुपये वसूले थे। इसके मुकाबले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 582 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। यह धनराशि पिछले वित्तीय वर्ष से 75 करोड़ रुपये अधिक है। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में गृहकर का लक्ष्य 500 करोड़ रुपये होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में विभाग की वसूली का लक्ष्य 200 करोड़ रुपये था। विभाग ने लक्ष्य से अधिक 260 करोड़ रुपये की वसूली की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 213 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। जल और सीवर कर के मद में 47 करोड़ रुपये ज्यादा वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed