फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नगर आयुक्त ही फंस गए कींचड़ में, देखने लायक था ‘पब्लिक का रिएक्शन’  

Tue, 04 Jul 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
municipal commissioner car in mud
भीषण बारिश के बाद कीचड़ में फंसी नगर आयुक्त की गाड़ी

इसे दुर्भाग्य नहीं तो क्या कहेंगे। शहरवाले बारिश के इंतजार में लम्हे गिन-गिन कर काट रहे थे। बादल बरस जाएं, क्यों नहीं सुन रहे वगैरह..वगैरह.. अब जब मूसलाधार बारिश हुई तो शहर का हाल और बाशिंदों की ‘चाल’ ही बिगड़ गई। पहली ही तेज बारिश में पिछड़े से लेकर पॉश इलाके टापू बन गए। सड़कों से लेकर घरों तक में जलभराव हो गया। खुद नगर निगम के सबसे बड़े अधिकारी नगर आयुक्त ही कींचड़ में फंस गए। ये आलम है कानपुर शहर का बारिश के बाद।

municipal commissioner car in mud
कानपुर में बारिश के बाद जलभराव
कानपुर के गुजैनी में रविवार को सीवर लाइन का काम देखने पहुंचे नगर आयुक्त अविनाश सिंह की कार समेत कई वाहन खोदी गई सड़क में धंस गए। लोगों की मदद से धक्का मारकर कार को निकाला गया। गुजैनी ए-ब्लाक में जलकल विभाग द्वारा दबौली से रतनलाल नगर जैन मंदिर तक गहरी सीवर लाइन बिछाई गई थी। बारिश में सड़क धंसनी शुरू हो गई थी। पार्षद मनीष शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी। रविवार सुबह अविनाश ¨सह अमले के साथ सड़क देखने पहुंचे थे। जहां वापस लौटते वक्त नगर आयुक्त समेत अमले में शामिल 10 कारें व एक ट्रैक्टर ट्राली धंस गईं। पार्षद समेत अन्य स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को निकलवाया गया। इधर दबौली में भारत चौराहे के पास सड़क धंसने से स्कूली बस और दूध वाहन पलटते-पलटते बचे। 
 
municipal commissioner car in mud
कानपुर में भीषण बारिश
मौसम की पहली मूसलाधार बारिश से रविवार को 20 से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव हो गया। अस्सी फीट रोड, दबौली में सड़क धंस गईं। कोहना थाने के पास पेड़ गिरा। गुजैनी और दबौली में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नगर आयुक्त की कार भी गड्ढे में फंस गई। वीआईपी रोड, जेके मंदिर रोड, दबौली, साकेत नगर, किदवई नगर एच-ब्लाक, बसंत विहार, रतनपुर, पनकी ईडब्लूएस कालोनी, हंसपुरम, आवास-विकास-3 में शिवमंदिर से 10 दुकान तक, गांधीग्राम, राजीव नगर, लालबंगला, शिवकटरा, गदियाना, परमपुरवा, जूूही कला, उस्मानपुर आदि मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। कुछ मोहल्लों में घरों मेें भी पानी घुसने से लोगों की दिक्कतें हुईं। अस्सी फीट रोड पर पार्षद अशोक तिवारी के मकान के पास सड़क धंस गई। वहां खड़ा रिक्शा भी गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
municipal commissioner car in mud
जलभराव
अस्सी फीट रोड पर सड़क धंसने के बाद पहुंचे नगर निगम जोन-4 के प्रभारी अरुण चौधरी, कार्यवाहक मुख्य अभियंता एसके सिंह, जोन-4 के अधिशासी अभियंता एसआर गुप्ता ने वहां खुदाई कराई, तब तक 50-60 मीटर दायरे में सड़क धंस गई। जोनल प्रभारी ने बताया कि जिस जगह सड़क धंसी है, वहां डाट नाला है। डाट नाले की स्लैब टूटने की वजह से सड़क धंसने की आशंका है। मरम्मत कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
municipal commissioner car in mud
कानपुर में जलभराव के बाद कींचड़
शारदा नगर में पेड़ से हादसे का खतरा
शारदा नगर हनुमान मंदिर से बगिया रोड पर नाले के चौड़ीकरण के नाम पर नगर निगम ने वाजपेयी आटा चक्की के सामने पीपल के दशकों पुराने पेड़ के तने के बगल तक जड़ें भी काट दीं। क्षेत्रवासी समीर वाजपेयी ने बताया कि यह पेड़ हाईटेंशन लाइन की तरफ झुक रहा है और दूसरी तरफ स्थित मार्केट की फर्श चिटकने लगी है। बरसात में पेड़ गिरने की आशंका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed