फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mundera's team won the trophy by defeating Farrukhabad.

Kanpur News: फर्रुखाबाद को हरा मुंडेरा की टीम ने जीत ली ट्राॅफी

Mon, 09 Feb 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mundera's team won the trophy by defeating Farrukhabad.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरौर। मलासा के मुंडेरा गांव में आदर्श क्रिकेट क्लब की ओर से कराई गई मुंडेरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें फर्रुखाबाद की टीम को हराकर मुंडेरा की टीम ने ट्राॅफी जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंडेरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 111 रन बनाए। जवाब में फर्रुखाबाद की टीम 12 ओवर में मात्र 84 रन ही बना सकी। 27 रन से फर्रुखाबाद टीम हार गई। समाज सेवी कमल सचान, मोहित, प्रधान धीरज सचान, पुनीत सचान ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान व खिलाड़ियों को ट्राॅफी व पुरस्कार दिए। आयोजन कर्ता अतीत रंजन, अंशु सचान, अजय कुमार, अंपायरिंग की भूमिका डॉ. दिनेश सविता, पप्पू सचान ने निभाई। कमेंटेटर की भूमिका गुरई अवस्थी, राहुल कुमार ने निभाई और दर्शक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed