फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mumbai flight cancel third time

तीसरी बार मुंबई की फ्लाइट 15 जून तक निरस्त

Sun, 07 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
mumbai flight cancel third time
मुंबई से कानपुर के बीच हवाई सेवा नहीं शुरू हो पा रही है। एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने तीसरी बार अपनी फ्लाइट को निरस्त कर दिया है। अब 15 जून तक फ्लाइट निरस्त रहेगी। पहले यह फ्लाइट सात जून तक निरस्त थी।
विज्ञापन

आठ जून से एयरलाइंस कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी थी। कंपनी ने संचालन में कुछ दिक्कतों के चलते फ्लाइट निरस्त करने की बात कही है। हालांकि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार द्वारा उड़ान की अनुमति न देने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने बताया कि एयरलाइंस कंपनी ने 15 जून तक फ्लाइट निरस्त करने की जानकारी दी है। अभी चकेरी एयरपोर्ट से सिर्फ दिल्ली और कानपुर के बीच एक फ्लाइट चल रही है। इस फ्लाइट से शनिवार को कानपुर के 28 यात्री दिल्ली गए और दिल्ली से 77 यात्री कानपुर एयरपोर्ट पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed