फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav: सबको रुला गई धरती पुत्र की अंतिम विदाई, बैरियर तोड़कर पहुंचे कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें

Wed, 12 Oct 2022 05:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Oct 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Funeral, everyone cried the last farewell of the Dhartiputra
अनंत यात्रा पर मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में पूरा इटावा मानो रो पड़ा। नेता जी के पार्थिव शरीर को देखने के लिए रात भर लोग आते रहे। मंगलवार सुबह तक करीब एक लाख लोग सैफई पहुंच गए। नुमाइश मेला मैदान स्थित अंत्येष्टि स्थल छोटा पड़ गया। मुलायम के पंचतत्व में विलीन होने के बाद गमगीन अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पूरे परिवार को गणमान्य नेताओं ने ढांढस बंधाया।



मंगलवार सुबह 10 बजे नेता जी के पार्थिव शरीर को सैफई महोत्सव पंडाल ले जाने के लिए रथ निकला। अंतिम दर्शन के लिए सैफई की सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा सैफई नेता जी अमर रहें और धरती पुत्र की जयकार से गूंज उठा। सड़कों से लेकर घरों की छतों, छज्जों पर महिलाएं भी गमगीन दिखीं। घर से करीब 700 मीटर दूर नुमाइश पंडाल में नेता जी का पार्थिव शरीर 10: 45 बजे पहुंचा।

Mulayam Singh Yadav Funeral, everyone cried the last farewell of the Dhartiputra
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुटी। - फोटो : अमर उजाला

यहां भी नेता जी के अंतिम दर्शन पाने के लिए भीड़ उमड़ी। पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। इसके बाद उनके भाई अभयपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ता फूट-फूटकर रोने लगे। करीब सवा घंटे बाद 12:20 बजे अंत्येष्टी संस्कार शुरू हुआ। कुछ देर दर्शन के लिए इंतजार करने के बाद लोगों का सब्र टूटने लगा।

Mulayam Singh Yadav Funeral, everyone cried the last farewell of the Dhartiputra
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

लोग बैरिकेडिंग के लिए लगाई गईं बल्लियां तोड़कर वीआईपी और मीडिया गैलरी तक आए गए। देखते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच के पास पहुंच गए। हर कोई मंच पर चढ़कर आखिरी दर्शन करना चाहता था। भीड़ देखकर अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। कमिश्नर राजशेखर और डीएम अवनीश राय ने लोगों को हाथ जोड़कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Funeral, everyone cried the last farewell of the Dhartiputra
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ता फूट-फूटकर अधिकारियों के हाथ जोड़कर सिर्फ आखिरी दर्शन के लिए गुहार लगा रहे थे। यही स्थिति अंत्येष्टि स्थल की रही। यहां करीब दो बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। तीन बजे पार्थिव शरीर आते ही लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर पहुंच गए। भीड़ के हिसाब से अंत्येष्टि स्थल छोटा पड़ गया। अंतिम दर्शन के लिए मेला मैदान के पास बने घंटाघर की सीढ़ियों से भी लोग झांकते दिखे।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Funeral, everyone cried the last farewell of the Dhartiputra
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

शिवपाल बोले, अखिलेश में जीवित रहेंगे नेता
हालत बिगड़ते देख अधिकारियों ने सपा नेताओं से जनता को समझाने का आग्रह किया। इस पर पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और फिर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोगों को समझाया। दोनों नेताओं ने कहा कि आप परेशान न हों। अखिलेश यादव में आप लोगों के नेता जी हमेशा जीवित रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed