फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav Death: Akhilesh followed the traditions after the death of his father

Mulayam Singh Yadav Death: पूर्व सीएम अखिलेश ने पिता के निधन के बाद परंंपराओं का किया निर्वाहन, कराया मुंडन

Wed, 12 Oct 2022 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Oct 2022 12:25 PM IST
सार

पिता मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि के बाद बुधवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व परिवार के अन्य लोगों ने मुंडन करवाया। 

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death: Akhilesh followed the traditions after the death of his father
अखिलेश यादव व परिवार के अन्य लोगों ने मुंडन करवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता के निधन के बाद परिवारिक और सामाजिक परंपराएं निर्वाहन की। बुधवार सुबह अभयराम यादव की कोठी पर पहुंचे अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, पुत्र प्रतीक, अर्जुन आदि ने मुंडन करवाया। इसके बाद अखिलेश, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, प्रतीक सभी लोग अखिलेश की कोठी पर पहुंचे। सुबह से लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

विज्ञापन


बताते चलें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में उद्योगपति अनिल अंबानी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अभिनेता अभिषेक बच्चन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, योग गुरु बाबा रामदेव, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सांसद वरुण गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed