फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mulayam singh says akhilesh will be cm

गठबंधन के पक्ष में खुलकर सामने आए मुलायम, सरकार बनने का किया दावा

Fri, 10 Mar 2017 09:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh says akhilesh will be cm
मुलायम सिंह यादव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि नतीजे हैरान करने वाले होंगे। यूपी में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सूबे के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। मुलायम ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को देखते हुए जमकर वोट दिए हैं।
विज्ञापन


परिणाम दूसरी पार्टियों के होश उड़ा देंगे। मुलायम पिछले दिनों बेटे अखिलेश यादव से कांग्रेस से गठबंधन करने की वजह से नाराज थे।  उनकी नाराजगी साफ देखी जा रही थी। उधर शिवपल-अखिलेश के बीच चल रही खींचतान में मुलायम सबसे ज्यादा परेशान दिखे तभी तो बेटे से ज्यादा उन्होंने भाई शिवपाल के समर्थन में बयान देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


इटावा के जसवंत नगर में चुनाव प्रचार के दौरान केवल मुलायम ने ही शिवपाल के समर्थन में लोगों से वोट मांगे थे। वहीं जनसभा करने पहुंचे अखिलेश और डिम्पल ने एक बार भी शिवपाल का नाम नहीं लिया। केवल सपा को जिताने की बात की जा रही थी। परिणाम के बाद सपा में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि शिवपाल ने नई पार्टी की घोषणा करने की बात पहले ही कही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed