फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार के कामों पर मुलायम का बड़ा बयान

Tue, 18 Apr 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh says about yogi government
मुलायम और योगी
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों की छुट्टियां रद्द करने संबंधी योगी सरकार के फैसले पर अपना बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। मुलायम ने इस एक्शन को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस दिन स्कूलों में बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कश्मीर में सेना के जवानों से दुर्व्यवहार करने वालों की तीखी निंदा की। परिवार में किसी प्रकार के झगड़े से फिर इनकार किया। 

 

mulayam singh says about yogi government
मुलायम का बयान

शनिवार को इटावा आवास पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ दुर्व्यवहार में केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। सेना के जवानों के मान-सम्मान की रक्षा होनी चाहिए। कश्मीर मुद्दे पर हमारी सेना पिट रही है, पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छह महीने तक हम प्रदेश सरकार के कामकाज पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इसके बाद समीक्षा करेंगे। जरूरत हुई तो सरकार के खिलाफ बोलेंगे, संघर्ष करेंगे। 

mulayam singh says about yogi government
मुलायम और योगी

मुलायम ने शिवपाल सिंह यादव को लेकर चल रही अटकलों को खारिज किया। कहा कि समाजवादी परिवार एक है। शिवपाल कोई पार्टी नहीं बनाने जा रहे। यह विवाद मीडिया की देन है। अभी कोई गठबंधन भी नहीं होने जा रहा है। आवश्यकता पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh says about yogi government
मुलायम और योगी

मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। वे खुद पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यकर्ता भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
mulayam singh says about yogi government
मुलायम और योगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद वापस लेने के सवाल पर मुलायम ने कहा कि पद से कोई फर्क नहीं पड़ता। डा. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, जनेश्वर मिश्र जैसे कई नेता ऐसे रहे, जिन्होंने किसी पद पर न रहते हुए जनता के बीच काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed