{"_id":"5894781b4f1c1b2f3de84644","slug":"mulayam-concern-his-brother-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, मुलायम को क्यों नहीं है अखिलेश की चिन्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, मुलायम को क्यों नहीं है अखिलेश की चिन्ता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
चुनाव सर पर है लेकिन समाजवादी पार्टी की कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश यादव से ज्यादा अपने भाई शिवपाल की चिन्ता है। इसीलिए उन्होंने 9 फरवरी को इटावा जसवंतनगर से चुनाव प्रचार की शुरूआत करने की बात कही है।
मुलायम ने साफ कर दिया है कि वह पहली रैली शिवपाल सिंह यादव के लिए करेंगे। इसके बाद दूसरी जगह चुनाव-प्रचार करेंगे। अभी तक उन्होंने अखिलेश यादव की रैली के लिए कोई भी कार्यक्रम तय नहीं किया है। दरअसल सपा-कांग्रेस गठबन्धन के बाद मुलायम ने नाराजगी जताई थी। मुलायम अपने बेटे अखिलेश के इस कदम खुश नहीं है इसीलिए वह खुलकर अभी भी शिवपाल का समर्थन कर रहे हैं। उधर शिवपाल का ये कहना है कि कांग्रेस भरोसे के लायक नहीं है यूपी में गिनी चुनी चार सीटों के अलावा कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है।
शिवपाल ने 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाने के एलान पर कहा कि मैं अपना चुनाव प्रचार कर रहा हूं और सपा से चुनाव लड़ रहा हूं। हम आगे चलकर चुनाव के बाद पार्टी को मजबूत करेंगे। फिलहाल शिवपाल नई पार्टी के बारे में सीधा जवाब देने से बचते आ रहे हैं।