{"_id":"606a83c30149c721bc403f8d","slug":"mukhtar-ansari-to-shift-from-punjab-to-banda-jail-live-and-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: मुख्तार अंसारी को लाने के लिए बांदा से पंजाब रवाना हुई पुलिस टीम, बढ़ाई गई जेल की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: मुख्तार अंसारी को लाने के लिए बांदा से पंजाब रवाना हुई पुलिस टीम, बढ़ाई गई जेल की सुरक्षा
Mon, 05 Apr 2021 09:15 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 05 Apr 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
वज्र वाहन से रवाना हुई टीम
- फोटो : अमर उजाला
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने के लिए बांदा पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह वज्र वाहन से रवाना हो गई है। पुलिस के साथ मेडिकल टीम भी रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बांदा जेल में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मुख्तार को लाने के लिए गई टीम में पीएसी की भी एक बटालियन शामिल है। हालांकि इस पूरे मिशन को लेकर कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ कहना नहीं चाह रहे हैं। यानी पूरी तरह से गोपनीयता बरती जा रही है। वहीं, बांदा जेल को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनपर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्तार की सुरक्षा-व्यवस्था में कोई चूक न होने पाए। इसके लिए जेल बाउंड्रीवॉल पर हर 10 से 15 फिट की दूरी पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती गई है।
विज्ञापन
पंजाब के लिए रवाना हुई बांदा पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुई जब फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र की सड़क से निकली तो लोगों की नजरें काफिले पर टिक गईं। सौ से अधिक पुलिसकर्मी, वज्र वाहन, बुलेट प्रूफ कार व डॉक्टरों की टीम से लैस यह काफिला दोपहर को फतेहपुर से निकला।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन