फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar Ansari News, Abbas Ansari came to meet Mukhtar Ansari, said - his health is not good, he is not getting proper treatment

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी से मिलने पहुंचे अब्बास अंसारी, कहा-उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं, सही इलाज भी नहीं हो रहा

Sun, 26 Jun 2022 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Jun 2022 04:58 PM IST
सार

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से उनके बेटे मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और जेल प्रशासन उनका सही से इलाज भी नहीं करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari News, Abbas Ansari came to meet Mukhtar Ansari, said - his health is not good, he is not getting proper treatment
मुख्तार अंसारी से उनके बेटे मिलने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिला जेल में बंद पूर्व विधायक और पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। यह जानकारी उनके बेटे अब्बास अंसारी ने दी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मुख्तार अंसारी से उनके पुत्र और विधायक  अब्बास अंसारी मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और जेल अधिकारी उनका इलाज नहीं करा रहे हैं। 

विज्ञापन

वहीं, बाहरी जनपदों के जेल वार्डन्स को मुख्तार की बैरक की सुरक्षा सौंपने के सवाल पर कहा कि यह सब दिखावा है, कोई साजिश है। बता दें कि मुख्तार अंसारी से उनके दोनों बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने करीब एक घंटे मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेल के बाहर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन

बता दें कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी 2005 से बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर जिले की एक ही थाने में तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और कई मामलों में मुख्तार अंसारी बरी भी हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच करीब दो साल तक उन्हें पंजाब से रोपड़ जेल में भी रखा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्तार अंसारी को दोबारा बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी को सात अप्रैल 2021 को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed