फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar Ansari case, jail superintendent suspended, jail officials are not taking lesson

जेल में ‘आम’ नहीं, ‘खास’ का क्रेज: मुख्तार से यारी...कुर्सी पर पड़ी भारी, जेल अधिकारी नहीं ले रहे हैं सबक

Wed, 05 Apr 2023 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Apr 2023 06:18 PM IST
सार

Banda News: पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी की वजह से बांदा जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मैनुअल पर पालन होता, तो शायद निलंबन नहीं होता। इस तरह की कार्रवाई पूर्व में भी हुई है, लेकिन जेल अफसर सबक नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari case, jail superintendent suspended, jail officials are not taking lesson
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में ‘आम’ का नहीं, पर ‘खास’ का काफी क्रेज है। इसकी बानगी शासन की कार्रवाई के बाद सामने आई है। पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी की खुशामद को लेकर पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद भी जेल अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन

मुलाकात से लेकर खान-पान तक जेल मैनुअल के मुताबिक दिए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन असलियत कुछ और है। मैनुअल पर पालन होता तो शायद जेल अधीक्षक अविनाश गौतम निलंबन के शिकार नहीं होते। जब से मुख्तार अंसारी बांदा जेल आए हैं, तब से यह सुर्खियों में है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जेल पर पूरी निगाह रखी जा रही है। यहां लगे 42 सीसीटीवी कैमरों समेत बॉडी वार्मर कैमरों से लैस बंदी रक्षकों को मुख्तार की सुरक्षा में लगाया गया है। इतनी चाक-चौबंद व्यवस्था के बाद भी खामियां उजागर होने और कार्रवाई की जद में अधिकारियों के आने से जेल की सुरक्षा पर सेंध जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में खास की होती है कद्र
हालांकि जेल में आम आदमी की कद्र नहीं है, लेकिन खास की कद्र ऐसी है कि जेल अधिकारियों और कर्मियों को अपनी नौकरी बचाना मुश्किल हो रही है। सूत्रों की मुताबिक कहने को तो बाहुबली जेल में है, लेकिन सुविधाओं में कोई कमी नहीं रही।

सूत्रों के मुताबिक, ताक पर होते थे कायदे-कानून
रसूख इस कदर हावी था कि किसी जेल कर्मी की विरोध करने की हिम्मत नहीं होती थी। निलंबित जेल अधीक्षक हों या फिर पूर्व में कार्रवाई की जद में आ चुके जेलर व डिप्टी जेलर भी रसूख के सामने बौने साबित हो गए। जेल सूत्रों के मुताबिक कायदे-कानून ताक पर रख दिए गए थे।

डीएम बोलीं- वो खुद करेंगी निगरानी
न चाहते हुए भी मजबूर थे। उधर, नवागंतुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का कहना है कि प्रकरण उनके पहले का है। पूर्व में जेल में मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जांच के आधार पर शासन ने कार्रवाई की गई है। अब वह खुद जेल में निगाह रखेंगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में सख्त कार्रवाई होगी।

जेल में बंद बंदियों का मांगा ब्योरा
बांदा जेल की चहारदीवारी में मौजूदा में बंद बंदियों का ब्योरा खंगाला जाएगा। शासन ने हरेक बंदी की डिटेल तलब की है। हालांकि इस संबंध में जेल अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी से जुड़े लोग भी किसी न किसी जुर्म में जेल में हैं।

जेलर बोले- अभी कुछ नहीं बता सकेंगे
मुख्तार अंसारी के जेल आने वाले समय से लेकर अब तक जितने भी बंदी जेल पहुंचे हैं, उनका ब्योरा तलब किया गया है। मुख्तार के करीबियों के जेल में होने की सत्यता सामने आने पर शासन कड़ा रुख अपना सकता है। इस संबंध में जेलर का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल वह कुछ भी नहीं बता सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed