फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar and Afsa Ansari, Mukhtar upset due to the announcement of the reward, said anything is possible

अफशां अंसारी पर शिकंजा: इनाम घोषित होने से मुख्तार परेशान, बोला- कुछ भी मुमकिन, जानें क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

Fri, 21 Apr 2023 08:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Apr 2023 08:20 PM IST
सार

Mukhtar-Afsa Ansari: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। इसके चलते पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। वहीं, पत्नी पर इनाम घोषित होने पर मुख्तार परेशान हो गया है।

विज्ञापन
Mukhtar and Afsa Ansari, Mukhtar upset due to the announcement of the reward, said anything is possible
Mukhtar-Afsa Ansari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली मुख्तार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्तार की पत्नी अफशां पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके बाद से यहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार की रात डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ जेल का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन

एक-एक बैरक और बंदी की तलाशी ली। मुख्तार की बैरक मुख्य निशाने पर रही। गैंगस्टर एक्ट में फरार मुख्तार की पत्नी पर घोषित इनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। अफशां की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इससे मुख्तार खासा विचलित है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर मुख्तार की बैरक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार की रात जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे और एक-एक बैरक व बंदियों की तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला
बंदियों का सामान व खाली मटके आदि देखे गए। बैरक के ऊपर की छत आदि को खंगाला गया, लेकिन पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा। पुलिस के निशाने पर मुख्तार की बैरक रही। यहां पर करीब 10 मिनट तक पुलिस रही और एक-एक सामान देखा।

जेल में हैं सुरक्षा के खास बंदोबस्त
कारागार अधीक्षक वीरेश शर्मा का कहना है कि यह सामान्य निरीक्षण है। निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक ठाक रहा। कोई ऐसा सामान नहीं मिला, जो जेल मैनुअल के विपरीत हो। जेल में यूं ही सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए। जेल आने वाले हर व्यति पर नजर रखी जा रही है।

अफशां की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी
मुख्तार की बैरक बिल्कुल अलग है। यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। बता दें कि पुलिस ने अफशां की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है।  इसके चलते अफशां पर घोषित इनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।

कई मामले हैं दर्ज
अफशां अंसारी काफी समय से फरार चल रही है। अफशां पर गाजीपुर कोतवाल, मुहम्मदाबाद कोतवाली, नंदगंज, मऊ लखनऊ में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अफशां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed