फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mukesh Shukla, President of Special Olympics UP, receives state-level award

Kanpur News: स्पेशल ओलंपिक यूपी के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Thu, 04 Dec 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Shukla, President of Special Olympics UP, receives state-level award
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार को लखनऊ में हुए समारोह में सीएम योगी ने स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला को उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


उन्हें यह सम्मान प्रदेश भर में दिव्यांगजनों के लिए खेल, कला, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। इस दौरान स्पेशल ओलंपिक कार्यक्रमों में दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों को जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की भी सराहना की गई।
विज्ञापन


मुकेश शुक्ला का ननिहाल कानपुर के कल्याणपुर में है जहां रहकर उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि पर स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा, स्पेशल ओलंपिक भारत-उत्तर प्रदेश के संरक्षक संजीव पाठक, अभिषेक चतुर्वेदी, क्रीड़ा भारती के अरुण दुबे, आशुतोष सत्यम झा, सुनील सिंह, केशव द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed