{"_id":"62e62685165b254dba029626","slug":"muharram-2022-tight-security-arrangements-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muharram 2022: कानपुर में चाक चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था, कई संदिग्धों के नंबर सर्विलांस पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram 2022: कानपुर में चाक चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था, कई संदिग्धों के नंबर सर्विलांस पर
Sun, 31 Jul 2022 12:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुहर्रम को देखते हुए कानपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस कमिश्नर ने अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। इसके अलावा कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि कोई भी शख्स भ्रामक, भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस बार पैगी का जूलूस नहीं निकलेगा। पुलिस ने केस्को, नगर निगम जैसे विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कहा है कि अपने स्तर की तैयारियां पूर कर लें।
विज्ञापन
इसके अलावा माइक का प्रयोग निश्चित डेसीबल पर करने, पुलिस युवा मित्र और वालंटियर को आयोजन पर नजर रखने, अराजक तत्वों के बारे में सूचना पुलिस देने, लोहे की रॉड का झंडा बनाकर न निकालने, परंपरागत रूट से ही जुलूस निकालने की अपील की है।
विज्ञापन