{"_id":"5fc4f53b8ebc3e9be27dab77","slug":"mud-wall-collapses-one-child-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मिट्टी की दीवार गिरी, एक बालक की मौत, दो घायल, शादी वाले घर में विदाई की चल रही थीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मिट्टी की दीवार गिरी, एक बालक की मौत, दो घायल, शादी वाले घर में विदाई की चल रही थीं तैयारियां
Mon, 30 Nov 2020 07:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में अछल्दा क्षेत्र के गांव इटैली में एक घर में शादी समारोह के बाद सोमवार की सुबह विदाई की तैयारियों के दौरान एक मिट्टी की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर तीन बालक घायल हो गए।
इलाज के दौरान चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। गांव इटैली निवासी उमाशंकर पाल की पुत्री पूनम का विवाह रविवार को था।
सोमवार की सुबह पूनम के विदाई की तैयारियां चल रहीं थी। सुबह लगभग सात बजे मकान के बाहरी हिस्से में खड़ी मिट्टी की दीवार के पास पूनम की शादी में आए रिश्तेदार के बच्चे खेल रहे थे। यह दीवार गिर गई।
विज्ञापन
जिसके मलबे में ईशु (04) पुत्र प्रदीप, आकाश (08) पुत्र रामलखन निवासीगण भदामई बसरेहर जिला इटावा और लविश (06) पुत्र मनोज निवासी इटैली दबकर घायल हो गए। घटना देख घर में मौजूद लोग व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल बालकों को गंभीर हालत में भरथना सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने ईशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में घायल आकाश को सैफई रेफर किया गया है। घटना के बाद से शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। उमाशंकर ने बताया कि उसके घर में रेमानपुर उदीमोड इटावा से बरात आई थी।
सभी कार्यक्रम खुशी-खुशी संपन्न हुए थे। बताया कि दीवार के पास बच्चे खेल रहे थे। जिसके गिरने से हादसा हुआ। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उमाशंकर पाल ने बताया कि मृतक मेरी बुआ शशि का तीसरे नंबर का पुत्र था। मृतक के पिता प्रदीप खेती करके परिवार का गुजर बसर करते हैं। घटना के बाद से मृतक की मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।