फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mud in villages due to decrease in water, villagers will go home after drying, situation will be normal till S

Kanpur Flood: पानी घटने से गांवों में कीचड़, सूखने के बाद ग्रामीण जाएंगे घर, चार सितंबर तक हालात होंगे सामान्य

Fri, 01 Sep 2023 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Sep 2023 01:28 PM IST
सार

Kanpur News: नरौरा और हरिद्वार से कम पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर थम गया है। इस वजह से गांवों और खेतों में भरा पानी तेजी के साथ घट रहा हैं। अधिकारियों का दावा है कि चार दिन में पूरी तरह से गांव का पानी सूख जाएगा।

विज्ञापन
Mud in villages due to decrease in water, villagers will go home after drying, situation will be normal till S
। पानी घटते ही गांवों में कीचड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा का जलस्तर थमने के साथ ही कटरी से जुड़े गांवों की स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगी है। घरों से पानी निकल गया है। अब सिर्फ भोपालपुरवा, भगवानदीन पुरवा, चैनपुरवा गांव के आसपास पानी भरा है। पानी घटते ही गांवों में कीचड़ हो गया है। हालांकि ग्रामीणों को अभी घर नहीं भेजा जा रहा हैं।

विज्ञापन

पानी पूरी तरह सूख जाने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति मिलेगी। राहत शिविर पर ही रोका जाएगा। इस वजह से ग्रामीणों ने राहत शिविर में ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं जिन गांवों में पानी घटा है, वहां पर साफ-सफाई के साथ दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर है। नरौरा और हरिद्वार से कम पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर थम गया है। इस वजह से गांवों और खेतों में भरा पानी तेजी के साथ घट रहा हैं। अधिकारियों का दावा है कि चार दिन में पूरी तरह से गांव का पानी सूख जाएगा। गुरुवार को ने ग्रामीणों को लंच पैकेट बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

1.10 लाख क्यूसेक पानी आया, 3.80 लाख छोड़ा गया
बैराज पंप ऑपरेटर उमेश पाल के मुताबिक पहले नरौरा और हरिद्वार से चार लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आ रहा था, लेकिन अब यह सिमटकर एक लाख और एक लाख 20 हजार क्यूसेक तक रह गया है। गुरुवार को नरौरा और हरिद्वार से 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ गया, जबकि बैराज से शुक्लागंज की ओर 3.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस वजह से कटरी से जुड़े गांवों में पानी तेजी से घट रहा है।

चार सितंबर तक हालात हो जाएंगे सामान्य
कटरी के ज्यादातर बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी निकल चुका है। अभी चैनपुरवा, भोपाल पुरवा, भगवानदीनपुरवा में पानी है। इन गांवों में भी पानी तेजी के साथ घट रहा है। पंप ऑपरेटर उमेश पाल ने बताया कि 4 सितंबर तक हालात सामान्य होने के आसार हैं। इसके बाद ग्रामीणों को राहत शिविर से गांव भेजा जा सकता है।

एक नजर गंगा जल स्तर पर

  • 114.450 मीटर जलस्तर बैराज पर अपस्ट्रीम में।
  • 114.250 मीटर जलस्तर बैराज पर डाउनस्ट्रीम में।
  • 387177 क्यूसेक पानी शुक्लागंज की ओर छोड़ा गया।
  • 112.940 मीटर जलस्तर शुक्लागंज गेट पर।
  • 46458 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
  • 64577 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।

घरों से पानी हट चुका है। अब केवल तीन गांवों के आसपास पानी बचा है। गांवों में पानी सूखने के बाद ही लोगों को घर जाने की अनुमति दी जाएगी।  -इरितेश कुमार, तहसीलदार, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed