फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mud dhani while digging, one killed and two injured

खुदाई करते वक्त मिट्टी धंसी, एक की मौत व दो घायल

Sat, 31 Oct 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mud dhani while digging, one killed and two injured
मिट्टी हटाने की कोशिश करते लोग - फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के पश्चिमी गंगाघाट पुलिस चौकी अंतर्गत नेहरू नगर मोड़ के पास एक बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार अपनी दुकान के बाहर बेसमेंट का निर्माण करा रहा था। मजदूर काम में लगे थे तभी बेसमेंट के दीवार की मिट्टी धंस गई और तीन मजदूर दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक दम तोड़ चुका था। एक मजदूर को पुलिस ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट भेजा गया। हादसे के दुकान मालिक और ठेकेदार मौके से भाग गए। हादसे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी रामशंकर तिवारी उर्फ रज्जन की नेहरू नगर मोड़ के निकट ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। लेखपाल मनोज यादव ने बताया कि दुकान के बाहर बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य का ठेका सर्वोदय नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने लिया है। बताया गया कि पांच दिन पहले जेसीबी से दुकानदार ने बिना कुछ सोचे समझे बेसमेंट निर्माण के लिए करीब 25 फि ट गहरी खुदाई करा दी थी। शुक्रवार शाम 4.30 बजे ठेकेदार मजदूरों से पिलर लगाने के लिए कुछ और खुदाई करा रहा था।
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मिट्टी की दीवार अचानक धंसक गई। जिसमें तीन मजदूर कल्लू उर्फ रोहित (32) पुत्र सुरेश कुमार निवासी आजाद नगर गंगाघाट, सरवन (28) व धनीराम (30) निवासीगण विलासपुर छत्तीसगढ़ दब गए। बगल में ही अन्य मजदूर किशन निवासी थाना बिहार उन्नाव, मदन अचलगंज व बसंत निवासी माखी भी सरिया काटने का कार्य कर रहे थे। जो तत्काल दबे मजदूरों को निकालने के लिए दौड़े तब तक और लोग आ गए और सरवन और धनीराम को निकाल लिया पर कल्लू काफ ी नीचे दबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आधे घंटे रेस्क्यू आपरेशन चला तब कहीं कल्लू को किसी तरह बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सरवन और धनीराम को राजधानी मार्ग स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां सरवन की हालत गंभीर होने हैलट कानपुर रेफ र कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

कल्लू की फाइल फोटो

कल्लू की फाइल फोटो- फोटो : SHUKLGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed