फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP raised questions on Additional Advocate General's report on Mangal Bhawan

Kanpur News: मंगल भवन पर अपर महाधिवक्ता की रिपोर्ट पर सांसद ने उठाए सवाल

Fri, 06 Feb 2026 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
MP raised questions on Additional Advocate General's report on Mangal Bhawan
कानपुर। बृजेंद्र स्वरूप मैदान पर बने मंगल भवन के संबंध में अतिरिक्त महाधिवक्ता की रिपोर्ट पर सांसद रमेश अवस्थी ने सवाल उठाए हैं। उनकी शिकायत पर मंडल के बड़े अफसर ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी से कागजों की जांच और स्थलीय निरीक्षण करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

सांसद रमेश अवस्थी के पत्र के अनुसार, नगर निगम की तरफ से निजी संस्था केजेसीआई को पीपीपी मॉडल पर विभिन्न अनियमितताओं के साथ भूमि आवंटित की और संचालन किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया और अनुबंध पत्र पर सवाल उठाया। कहा कि एमओयू सिर्फ एक संस्था के साथ किया गया। अनियमितताओं की जांच कराने पर जोर दिया गया है। इस पर बड़े अफसर ने जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार, केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता रविदत्त को शामिल किया गया है। कमेटी को मंगल भवन के मामले में संबंधित कागजों का परीक्षण, स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि पिछले महीने शुरू हुए मंगल भवन में इस माह मांगलिक कार्यों की 12 बुकिंग आई हैं।
विज्ञापन


कोट
एचबीटीयू ने पिछले साल आठ दिसंबर को मंगल भवन की गुणवत्ता की जांच की थी। जांच रिपोर्ट संतोषजनक है। जहां तक एमओयू का सवाल है तो वह अतिरिक्त महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी की विधिक राय पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमिला पांडेय, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed