फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP given incorrect information regarding Mangal Bhavan rent: Mayor

मंगल भवन के किराये को लेकर सांसद को गलत जानकारी दी गई : महापौर

Sat, 10 Oct 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
MP given incorrect information regarding Mangal Bhavan rent: Mayor
कानपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी के दौरान शुक्रवार को मंगल भवन पर महापौर प्रमिला पांडेय ने सांसद रमेश अवस्थी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सांसद को मंगल भवन को लेकर जिन लोगों ने भी जो जानकारी दी, वह गलत है। यह तो नगर निगम की ही संपत्ति है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के बाद महापौर ने प्रेसवार्ता में कहा कि जिस कंपनी ने मंगल भवन बनाने में पैसा लगाया, उसका इस भवन से कोई मतलब नहीं है। वह तो पैसा देकर भूल गए, मंगल भवन का किराया तो हमारा संपत्ति विभाग ही लेता है। उससे आने वाला किराया नगर निगम के कोष में ही जमा होता है। सांसद को इसे लेकर जो भी जानकारी दी गई, वह गलत दी गई, ऐसी कोई बात नहीं है। इस संबंध में सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मेरे लिए मंगल भवन कोई विषय नहीं है, मेरी प्राथमिकता कानपुर का विकास है और इसके लिए कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। मेरा नगर निगम से कोई लेना-देना नहीं है। नगर निगम के अधिकारी और महापौर इसे सुलझा लेंगे। मेरे पास तो शिकायतें आई थीं, जिन पर मैंने शासन को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed