{"_id":"5cbc15f6bdec22140c42d812","slug":"mp-ashok-vajpayee-said-if-ticket-seller-become-pm-will-sell-country-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट बेचने वाले प्रधानमंत्री बने तो देश बेच देंगेः अशोक वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट बेचने वाले प्रधानमंत्री बने तो देश बेच देंगेः अशोक वाजपेयी
Sun, 21 Apr 2019 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
जनसभा के दौरान सांसद अशोक वाजपेयी ने बसपा पर साधा निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि नोटबंदी के बाद कालाधन रखने वालों की घंटी बजने लगी थी। बिचौलियों की दाल नहीं गल रही है, इसलिए सरकार विरोधी प्रचार कर रहे हैं। डॉ. वाजपेयी ने शनिवार को मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत संडीला विधानसभा क्षेत्र के गंजभरावन में भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते इसलिए खुलवाए ताकि आम लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके और बिचौलियों का खेल खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि दोबारा सरकार बनने पर लुटेरे जेल के अंदर होंगे। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में घोटाला करने वाले आज जेल में हैं। बसपा प्रत्याशी का नाम लिए बिना सांसद ने कहा कि 10-10 करोड़ रुपये देकर टिकट पाने वाले अगर जीत गए और इनका नेता प्रधानमंत्री बना तो ये लोग देश बेच देंगे।
विज्ञापन