फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP and cricketer to hit fours and sixes before Green Park's redevelopment.

Kanpur News: ग्रीनपार्क के पुनर्निर्माण से पहले सांसद और क्रिकेटर लगाएंगे चौके-छक्के

Sat, 05 Sep 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
MP and cricketer to hit fours and sixes before Green Park's redevelopment.
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के नए सफर की शुरुआत से पहले क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। छह सितंबर को ग्रीनपार्क गौरव कप का आयोजन किया जाएगा। सांसद एकादश और कानपुर एकादश के बीच होने वाले इस मुकाबले में 16 सांसदों के अलावा कई पूर्व क्रिकेटर भी मैदान पर अपना जलवा दिखाएंगे। मुकाबला शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य शुरू होने से पहले गौरव कप स्टेडियम का अंतिम मुकाबला होगा। मैच के माध्यम से ग्रीनपार्क के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और क्रिकेट की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सांसद एकादश की कप्तानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं बंगाल के सांसद यूसुफ पठान करेंगे। कानपुर एकादश की कमान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अंकित राजपूत संभालेंगे। दोनों टीमों में सांसदों और पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने से मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ग्रीनपार्क केवल एक क्रिकेट मैदान नहीं बल्कि देश की खेल विरासत का अहम हिस्सा और कानपुर की पहचान है। प्रस्तावित पुनर्विकास के बाद इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 55 हजार किए जाने की योजना है। इसके लिए करीब 456.94 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में एडीएम सिटी आलोक कुमार, भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जेके ग्रुप के जितेंद्र अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सिंहानिया परिवार के सम्मान में गैलरी बनाने का प्रस्ताव
सांसद ने कहा कि कानपुर में क्रिकेट को स्थापित करने और आगे बढ़ाने में सिंहानिया परिवार का उल्लेखनीय योगदान रहा है। नए स्टेडियम में परिवार के सम्मान में गैलरी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साथ ही पूर्व क्रिकेटरों और शहर की क्रिकेट हस्तियों के नाम पर भी गैलरी विकसित करने की योजना है। प्रस्तावित नामों में सर पदमपत सिंहानिया, गोपाल शर्मा, सुरेश रैना, शशिकांत खंडेकर, नीतू डेविड और रीता डे शामिल हैं।


कैंट और जिला जेल क्षेत्र में विकसित होंगे खेल केंद्र
ग्रीनपार्क के पुनर्विकास के साथ शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार की भी योजना है। सांसद ने बताया कि कैंट क्षेत्र में स्पोर्ट्स हब विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला जेल में ग्रीनपार्क से जुड़ी अन्य खेल गतिविधियों के लिए नया केंद्र बनाने की योजना है। दोनों परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed