{"_id":"62e66a8fb2db2f0dac0c9c45","slug":"mp-afzal-ansari-expressed-satisfaction-over-mukhtar-s-security-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अफजाल अंसारी के बदले सुर: मुख्तार की सुरक्षा पर जताया संतोष, बोले- हर कोई जीत के लिए करता है चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अफजाल अंसारी के बदले सुर: मुख्तार की सुरक्षा पर जताया संतोष, बोले- हर कोई जीत के लिए करता है चिंतन
Sun, 31 Jul 2022 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 31 Jul 2022 05:13 PM IST
सार
बांदा जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने के लिए उनके बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी रविवार को पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में मुख्तार की सुरक्षा पर संतोष जताया। वहीं, भाजपा के शिविर पर बोले कि हर कोई जीत के लिए चिंतन करता है।
विज्ञापन
जेल के बाहर निकलते मुख्तार के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जेल में बंद पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार का दंभ टूटने लगा है। रविवार को जेल में मुख्तार से मिलने आए उनके बड़े भाई व गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के सुर बदले बदले से नजर आए।
विज्ञापन
चित्रकूट में चल रहे भाजपा के चिंतन शिविर के सवाल पर बोले की जीत के लिए हर कोई चिंतन करता है। मुख्तार के स्वास्थ्य के बारे में कहा कि अब उनकी सेहत ठीक है, लेकिन उम्र होने की वजह से तमाम बीमारियां हावी हैं। हर बार सुरक्षा के लिए सवाल उठाने वाले अफजाल ने अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
विज्ञापन
हालांकि अफजाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई, भुखमरी, लूट, बेरोजगारी और अराजकता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मेरे परिवार को ‘रोल मॉडल’ के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उनका परिवार माफियागिरी वाला नहीं है। खानदान ने अंग्रेजों से लड़ते हुए देश को आजाद कराया। 12 लोग स्वतंत्रता सेनानी रहे।
विज्ञापन