{"_id":"6a6baf17d1865b31f4090a01","slug":"motorcyclist-killed-companion-injured-after-being-hit-by-speeding-vehicle-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146623-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Fri, 31 Jul 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
झींझक। कंचौसी-झींझक कैनाल मार्ग पर गढ़ी गांव के सामने बुधवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक घायल ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है।
औरैया जनपद के सहायल निवासी कृष्णदत्त (38) पुत्र कन्हैयालाल बुधवार शाम को गांव के अरविंद उर्फ बलवीर (45) पुत्र मान सिंह के साथ बाइक से झींझक आए थे। रात में घर लौटने के दौरान कैनाल मार्ग पर गढ़ी गांव के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी झींझक पहुंचाया। यहां डॉ. राजीव ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने बलवीर को मृत घोषित कर दिया। मंगलपुर थाना के अपराध निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
..................
सड़क हादसे में युवक की मौत
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के परसद्दापुर निवासी राहुल (20) पुत्र राम प्रताप बुधवार रात साढ़े 11 बजे के करीब घर लौट रहे थे। पुर गांव के पास पहुंचने पर उनको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)