{"_id":"6abff2fdbfd1206bf103a425","slug":"motorcyclist-dies-while-returning-from-a-post-funeral-ritual-tehravin-kanpur-news-c-12-knp1038-1670569-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर जा रहे बाइक सवार दो भाई शुक्रवार देर शाम हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के हरसहायपुरवा गांव निवासी अतुल (24) छोटे भाई प्रियांशु (18) के साथ बाइक से तिर्वा क्षेत्र के चंदौली गांव स्थित ननिहाल में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। देर शाम दोनों भाई बाइक से घर जा रहे थे। तिर्वा-उमर्दा मार्ग पर विधईपुरवा गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रियांशु की हालत स्थिर है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद