{"_id":"6acbeeccd3b170e5c3056c1d","slug":"motorcycle-crashes-into-dcm-parked-by-the-highway-factory-worker-dies-kanpur-news-c-362-1-ka11011-158467-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी बाइक, फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी बाइक, फैक्टरी कर्मी की मौत
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र में रहनस मोड़ के पास रविवार सुबह नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी की बाइक हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में नगरा गांव निवासी राजेंद्र पाल (40) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
राजेंद्र रूमा स्थित फैक्टरी में नाइट शिफ्ट करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। कानपुर से फतेहपुर जाने वाली लेन पर हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम उन्हें दिखाई नहीं दी और बाइक पीछे से वाहन में घुस गई। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को पुलिस सरसौल सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजेंद्र के पिता छोटेलाल ने बताया कि पांच साल पहले उनकी पत्नी अल्पना ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में राजेंद्र समेत परिवार के लोग जेल गए थे। राजेंद्र की 10 वर्षीय बेटी सौम्या ननिहाल में रहती है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।