{"_id":"68a632ff4ebfd64b8101316e","slug":"mother-was-brutally-murdered-12-injury-marks-found-on-face-and-head-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-130651-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेरहमी से की थी मां की हत्या, चेहरे सिर पर मिले 12 चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेरहमी से की थी मां की हत्या, चेहरे सिर पर मिले 12 चोट के निशान
Thu, 21 Aug 2025 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बा के आंबेडकर नगर में लकड़ी की फंटी से वारकर मां की हत्या करने के आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस आस-पास के इलाके में तलाश कर रही है। फरजाना के शव का बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हुआ। उनके शरीर पर 12 चोटें पाई गईं। मौत की वजह अधिक खून बहना बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर पर पांच, कंधे, हाथ व चेहरे पर सात चोट के निशान मिले हैं। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। इधर घटना से नाराज परिजन व रिश्तेदार पुलिस से आरोपी बेटे अय्यूब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे।
बता दें कि आंबेडकर निवासी पीर अली की पत्नी फरजाना (70) को मंगलवार शाम चार बजे के करीब खाना खाते समय दूसरे नंबर के बेटे अय्यूब ने लकड़ी की फंटी से सिर पर वारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय मृतका की बहू तबस्सुम, व बेटी रुकसाना ही माैजूद थी। जबकि पति पीर अली, बेटा युनूस व बेटी रिहाना के साथ देवा शरीफ बाराबंकी जियारत के लिए गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अय्यूब मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय, सीओ प्रिया सिंह ने पहुंच कर जांच की थी। जिसमें मृतका की बहू व अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि अय्यूब जेल से छूटने के बाद से ही पिता से अपने लिए ट्रक दिलाने की लगातार मांग कर रहा था। मां इसका विरोध कर रही थीं। इसी बात को लेकर अय्यूब कई दिनों से मां, पिता से झगड़ा कर रहा था। इसी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।