फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother set fire with her children in hamirpur

3 बच्चों संग मां ने लगाई आग, बचाने आए पति से लिपटकर बोली- 'मैं तो मरूंगी तुम्हें भी नहीं छोडूंगी'

Thu, 29 Nov 2018 08:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
mother set fire with her children in hamirpur
महिला ने तीन बच्चों समेत खुद को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में छिरका गांव में गृह कलह के चलते नाराज पत्नी ने तीन मासूम बच्चों समेत खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस दौरान पति ने बचाने का प्रयास किया तो पत्नी उससे लिपट गई और बोली साथ जियेंगे साथ मरेंगे। सूचना मिलते ही परिवार व पड़ोसियों ने जलते हुए इस परिवार को बचाने के लिए दौड़ लगाई। किसी तरह पति को छुड़ाकर आग बुझाई। बुरी तरह जली पत्नी सहित पांचों को सीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में सभी को कानपुुर भेजा गया है। इस घटना से पूरा गांव आहत है।  
विज्ञापन


छिरका गांव के रामनरेश (27) की शादी करीब सात वर्ष पूर्व कानपुर देहात के बरीपाल गांव निवासी सदाप्यारी (26) के साथ हुई थी। कुछ दिन माता पिता के साथ रहने के बाद वह अलग रहने लगा। परिवार में कुछ खेती होने के बावजूद वह अलग रहकर मजदूरी कर रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा एकांत (6), मझली बेटी अंचल (3) व छोटा बेटा प्रियांश (1) हैं। परिजनों के अनुसार अक्सर पति- पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

बच्चों को छोड़कर पति से लिपट गई और कहने लगी- वह तो मरेगी उसे भी नहीं छोड़ेगी

बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पति- पत्नी में घर के अंदर कुछ विवाद हुआ और इसी के बाद पत्नी सदाप्यारी ने बाहर खेल रहे तीनों बच्चों को बुलाया और केरोसिन डालकर आग लगा ली। जलते हुए पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए रामनरेश आगे बढ़ा तभी पत्नी ने बच्चों को छोड़ कर पति के शरीर से लिपट गई और कहने लगी कि वह तो मरेगी उसे भी नहीं छोड़ेगी।

जिससे बच्चों के साथ ही पति भी बुरी तरह झुलस गया। पड़ोसियों ने इन्हें बचाते हुए सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन स्थिति खराब देेखकर सभी को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। सीएचसी में इलाज कराने आए पति रामनरेश ने बताया कि पत्नी उससे अक्सर लड़ती है। उसे कई बार समझाया कि कोई कष्ट हो तो बताए या वह उसे मायके भेज आए। पत्नी का कहना है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है बल्कि किसी भी हालत में वह पति को नहीं छोड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed