{"_id":"6a5fa66fe69c4612840e2d71","slug":"mother-of-two-told-him-to-prove-his-love-by-dying-first-young-man-took-his-own-life-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में तोड़ी जिंदगी की डोर: दो बच्चों की मां बोली पहले मरकर दिखाओ, तब मानेंगे प्यार करते हो; युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में तोड़ी जिंदगी की डोर: दो बच्चों की मां बोली पहले मरकर दिखाओ, तब मानेंगे प्यार करते हो; युवक ने दी जान
Wed, 22 Jul 2026 04:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:33 PM IST
सार
Kanpur News: महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। दोनों में एक माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
सुबोर्ध की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किदवईनगर थाना क्षेत्र में जूही गोशाला के पास रहने वाले सुबोर्ध (35) ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि एक माह से इलाके में रहने वाली दो बच्चों की मां से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक के मामा राजकिशोर ने बताया कि महिला ने घर पर आकर भांजे से कहा कि पहले मरकर दिखाओ तब मानेंगे कि कितना प्यार करते हो। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, फॉरेंसिक टीम ने युवक का मोबाइल कब्जे में लिया है। पुलिस अब चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराएगी। सुबोर्ध एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता शेषनाथ का बीमारी से देहांत हो चुका है।

परिवार में मां लल्ली देवी और दो बहनें नीतू और खुशबू हैं। किदवईनगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि परिजन ने एक शादीशुदा महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
नौकरी छूटने से आहत युवक ने की खुदकुशी
सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के पी-ब्लॉक कुंज विहार निवासी सोमू यादव (22) ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई सचिन ने बताया कि सोमू एक सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी में काम करता था। परिवार में पिता रामजी, मां शीला देवी और बड़ा भाई शिवम हैं। सोमू की 15 दिन पहले नौकरी छूट गई थी जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। सोमवार देर रात खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह मां कमरे में साफ-सफाई करने पहुंचीं तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। सेनपश्चिम पारा थानाप्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि नौकरी छूटने से आहत में युवक ने खुदकुशी की है।