फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother of accused in murder case dies: Stepsister claims threat to life from Mahendrapal

हत्या के मामले में आरोपी की मां की मौत: सौतेली बहन बोली- महेंद्रपाल से जान का खतरा, पुलिस पर लगाए ये आरोप

Mon, 05 Oct 2026 10:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 05 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mother of accused in murder case dies: Stepsister claims threat to life from Mahendrapal
शालिनी सिंह - फोटो : अमर उजाला

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में आरोपी महेंद्र पाल वर्मा की मां कुसुमा देवी की मौत हो चुकी है। अब तहरीर में अपना नाम शामिल किए जाने पर उसकी सौतेली बहन शालिनी सिंह ने वीडियो बयान जारी किया है। शालिनी सिंह ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि उन्हें महेंद्रपाल से जान का खतरा है।

विज्ञापन


शालिनी सिंह ने कहा कि उन पर आरोप लगाया गया है कि वह कुसुमा देवी को धमकाने गई थीं और रिवाल्वर निकालकर धमकाया था। अगर ऐसा हुआ है तो इसका साक्ष्य प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मां और भाई के हत्यारोपी महेंद्र पाल वर्मा के कहने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई न करे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दो बच्चों की हत्या के बाद महेंद्र पाल वर्मा अपनी मां की मौत की आड़ में उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहा है। शालिनी सिंह ने अपने वीडियो बयान में अपने पिता पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा, मां और भाई की हत्या का भी जिक्र किया और महेंद्र पाल वर्मा से अपनी जान का खतरा बताया। शालिनी सिंह ने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वीडियो बयान में महेंद्र पाल वर्मा पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed