{"_id":"6ac3ec2ed4211fa9990eaa15","slug":"ajay-and-kishan-crowned-champions-in-senior-and-junior-categories-respectively-banda-news-c-212-1-sknp1006-153022-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सीनियर में अजय व जूनियर में किशन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सीनियर में अजय व जूनियर में किशन चैंपियन
Mon, 05 Oct 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन खेल मैदान में चल रही 70वीं माध्यमिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया।
सीनियर वर्ग में डीएवी के अजय और जूनियर वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के किशन कुमार ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की।
सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में गगन, शॉटपुट में अरुण, 800 मीटर में उमेश, लंबी कूद में अजय, 1500 मीटर में राजेश प्रजापति, 200 मीटर में गगन, हैमर थ्रो में हर्षित, चक्रप्रक्षेपण में सतेंद्र, 400 मीटर में समीर, त्रिकूद और ऊंची कूद में अजय, क्रॉस कंट्री में भोला राम तथा भाला फेंक में अरुण राजपूत प्रथम रहे।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में विश्वनाथ, शॉटपुट में ओमप्रकाश, 800 और 1500 मीटर में भोलाराम, हैमर थ्रो में पुष्पेंद्र सिंह, लंबी व ऊंची कूद में किशन कुमार, डिस्कस थ्रो में राजवीर सिंह, 400 मीटर में निखिल और त्रिकूद में किशन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर और लंबी कूद में लवकुश, शॉटपुट और ऊंची कूद में रोहित, 200 व 600 मीटर में कैलाश, डिस्कस थ्रो में अंकुश और 80 मीटर बाधा दौड़ में अंकेश प्रथम रहे। मेजबान भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं संभालीं।